Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



त्रिशक्ति सम्मेलन: अमित शाह ने कार्यकताओं में भरा जोश

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देहरादून में आयोजित भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में कार्यकताओं में जोश भरा। अमित शाह ने कहा मैं भी 1982 में गुजरात में बूथ अध्यक्ष होता था। छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्घ्यक्ष बनने का सम्मान दिया है। उन्घ्होंने कहा, ये मेरा सम्मान नहीं है, ये कार्यकर्ता का सम्मान है। जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, इसका उदाहरण खुद मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देशभर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है। परेड मैदान में भाजपा के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कई विजय को मैंने देखा है। असंभव लगते हुए चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड विजय में बदलने का कार्य किया है। उत्तराखंड और यूपी इसका उदाहरण है। कहा, जब मैं उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी के दौरान आया था, तब मैंने कहा था कि एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाओ, मोदी की कैबिनेट सरकार और देवभूमि की डबल सरकार इसे डबल इंजन माडल बनाएगी। दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रेक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। उत्तराखंड पीएम मोदी की प्राथमिकता में है। अमिघ्त शाह ने कहा देश व विदेश के लोग उत्घ्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आते हैं। यहां सबसे कठिन यात्रा केदारनाथ की होती है। पीएम ने केदारनाथ का कायाकल्प का कार्य किया है। केदारनाथ व बदरीनाथ का कायाकल्प करने का काम कठिन परिस्थितियों में भी किया गया है। मोदी सरकार ने आलवेदर रोड बनाने के काम की शुरूआत की, जिसका 24 घंटे काम जारी है। कहा, त्रिवेंद्र रावत सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करने का प्रयास किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को उत्तराखंड को मुक्त कराने का काम किया है। आमित शाह ने कहा कि बजट से विपक्ष की हवाइयां उड़ी है। विपक्ष के नेता के कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब हो गया। आपका लक्ष्य क्या है सत्ता हासिल करना या गरीब किसान का उद्धार है। जब घोषणा की कि किसानों के खातों में छह हजार जमा कराया जाएगा, तो इससे देश भर के किसानों में खुशी की लहर है। अमिघ्त शाह ने कहा कि पीएम मोदी दूर की सोच वाले प्रधानमंत्री हैं। बजट से किसान व मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं। कटाक्ष किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बजट का विरोध किया, लेकिन उन्होंने यह भी मालूम है कि रवि की फसल कब होती है। कांग्रेस के लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन कभी भी ताकतवर नहीं होगा। उन्घ्होंने कहा, चंद्रबाबू नायडू हल्द्वानी में सभा करेंगे तो कोई आएगा क्या। ममता को सुनने कौन आएगा। ये सब लोग राज्यस्तरीय नेता हैं। कभी एक दूसरे का मुंह न देखने वाले बुआ भतीजा भी एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीतिक, परिवारवाद की राजनीतिक बंद करनी होगी। ये देश का भला नहीं कर सकती। सारे गठबंधन के लोग कहते हैं, मोदी हटाओ, मोदी कहते हैं गरीबी हटाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, बीमारी हटाओ। वे कहते हैं मोदी हटाओ। उनका एक मात्र उद्ददेश्य मोदी हटाओ है। वो जितना नाम मोदी का लेते हैं, यदि नारायण का नाम लेते तो उनका भला हो जाता। गठबंधन वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं।

Leave A Comment