Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



टेलेंट फिएस्टा में रंगांरग कार्यक्रमों का आयोजन

uk

मसूरी। मसूरी इन्टरनेशनल स्कूल में टैलेन्ट फिएस्टा 2016 का आयोजन पूरे धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिस्पर्धी फोर्मेट में भारत की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत का अनूठा प्रदर्शन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को खूब पसंद आया। छात्राओं ने अपने-अपने सदन को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए पूरे लगन से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान संगीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। एमआईएस के अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ ने कार्यक्रम की सफलता में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस साल का टैलेन्ट फिएस्टा ‘सांस्कृतिक समेकन’ की थीम पर आधारित था और इसमें भारत की हर संगीत परम्परा का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गढ़वाली संगीत और नृत्य के साथ हुई। छात्रों को राज्य के पारम्परिक संगीत से परिचित कराना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। यह बेहद ही उत्साहजनक था कि न केवल भारतीय छात्राओं बल्कि विदेशी छात्राओं ने भी गढ़वाली संगीत पर गीतगायन और नृत्य का प्रदर्शन किया। शनिवार को इंटर हाउस टैलेन्ट शो की शुरूआत वैदिक मंत्रों के साथ हुई। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया और इस प्रदर्शन के माध्यम से छात्राओं ने शरीर एवं मन पर वैदिक मंत्रों के सकारात्मक प्रभाव का प्रदर्शन किया। मंत्रों के बाद भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत का अनूठा समकालीन मिश्रण प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने विभिन्न उपकरणों जैसे हार्मोनियम, तबला, सितार, वाॅयलिन, कैसियो, बैंजो, ज़ायलोफोन और सांरगी पर अपना परफोर्मेन्स दिया। गायत्री हाउस के प्रतिभागियों ने 7 धुनों के रूपक ताल में राग जयजयवंती पेश किया। वहीं लक्ष्मी हाउस ने 6 धुनों के दादरा ताल में राग जोग का प्रदर्शन किया। संतोषी हाउस ने 10 धुनों के झाप ताल में राग वृंदावनी सारंग का प्रदर्शन किया। संगीत के इन सुरों पर सबको मंत्रमुग्ध करने के बाद एमआईएस के प्रतिभाशाली छात्राओं ने एक पेंटिग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न विषयों पर शानदार कलाकृतियां पेश कीं। इस साल के टैलेन्ट फिएस्टा में कार्यक्रमों की एक नई श्रृंखला पेश की गई। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता एवं पाश्चात्य गायन का आयोजन भी किया गया। जुगलबंदी में एमआईएस की छात्राओं ने कथक और भरतनाट्यम पर परफोर्मेन्स दिया। जजों के माननीय पैनल में अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे।

Leave A Comment