Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



‘‘झुमेलो गाएंगे, हरेला मनाएंगे, पेड़ लगाएंगे’’ का आयोजन

cm-harela

‘‘झुमेलो गाएंगे, हरेला मनाएंगे, पेड़ लगाएंगे।’’ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरेला के पावन पर्व पर पहले रिस्पना नदी के किनारे किशनपुर पुल के पास व उसके बाद राजपुर रोड़ स्थित जीजीआईसी में वृक्षारोपण किया। न्यू कैंट रोड़ स्थित सीएम आवास में संस्कृति विभाग व सामाजिक संस्था ‘धाद’ द्वारा आयोजित झुमेलो कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। सीएम आवास में आयेाजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हमारे पूर्वजों की ही यह भविष्यनोन्मुखी सोच थी कि हरेला व झुमेलो के माध्यम से प्रकृति का अभिनंदन करने की परम्परा प्रारम्भ की। हमने इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक पर्व हरेला को ‘मेरा पेड़ मेरा धन’ योजना से जोड़ते हुए प्रकृति संरक्षण को सांस्कृतिक अभियान के तौर आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया में ग्रीन थिंकिंग व ग्रीन एक्शन की बात की जा रही है, हमारे पुरखों ने बरसों पहले कष्टों के बीच भी प्रकृति की वंदना के पर्व मनाने की परम्परा प्रारम्भ की। राज्य सरकार की पहल को लोगों ने खुद अभियान के रूप में लिया है। पूरे प्रदेश में लोगों में पेड़ लगाने का उत्साह दिख रहा है। वृक्षारोपण का यह सबसे बड़ा नागरिक अभियान है। इसमें सरकार सिर्फ फेसिलिटेटर की भूमिका में है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारा यह अभियान केवल पेड़ लगाने का ही नहीं है बल्कि इसका आर्थिक व स्वास्थ्य पक्ष भी है। ‘मेरा पेड़ मेरा धन’ योजना में हम उन पेड़ों को लगाने के लिए प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं जो कि लोगों की आजीविका से जुड़े हों। हम चारा प्रजाति व फल वाले वृक्ष लगाए जाने पर जोर दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि ग्रामीण अंचलों का विकास तभी होगा जबकि खेती व पशुपालन का विकास हो। ग्रामीण क्षेत्रों में दो समस्याएं प्रमुख रूप से हैं। पहला महिलाओं में लौह व आयोडिन की कमी है। दूसरा, पशुओं के लिए चारा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए हमें चारा प्रजाति के पेड़ लगाने के साथ ही विशेष रूप से अपने घरों में अमरूद व आंवला के पेड़ भी लगाने चाहिए।

Leave A Comment