Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित, जानिए खबर

देहरादून । प्रदेश में जिलापंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला पंचायतों के चुनाव में भाजपा ने 12 में से नौ जिलों में कब्जा जमाया। विधानसभा और निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों में दबदबा बनाकर भाजपा ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।  जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार को आठ जिलों में चुनाव हुए। इन जिलों में अध्यक्ष पद पर कुल 19 प्रत्याशियों के लिए दोपहर तक मतदान, इसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित किए गए। जिसमें आठ में से पांच सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ने कब्जा किया। भाजपा ने सभी जिलोें में अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इनमें से चार जिलों में उसके समर्थित प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया के बाद ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। कांग्रेस ने केवल पांच जिलों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। उत्तरकाशी में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों ने निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशी का कांग्रेस ने बाद में समर्थन किया। यहां कांग्रेस के हाथ सफलता लगी। इसके अलावा चमोली और अल्मोड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष सीट कांग्रेस के खाते में गई। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य नेताओं की भी मौजूदगी रही। यहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी केवल एक वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए। आयोग के मुताबिक परिणाम जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। 

Leave A Comment