Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



जागरूकता से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का होगा निर्माण : सीएम

uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ए.एम.एन घोष आॅडिटोरियम में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2017 के अंतर्गत, एक दिवसीय संगोष्ठी ‘‘मेरा लक्ष्यः भ्रष्टाचार मुक्त भारत‘‘ में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये हमें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि हम भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहेंगे तो ही हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। त्याग की महत्ता को समझाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यागशील मनुष्य की हमेशा पूजा होती है। महर्षि दधीचि ने मनुष्यों की रक्षा के लिये भी अपने जीवन का त्याग किया था, जिस कारण आज भी उन्हें पूजा जाता है। भगवान राम ने एक आदर्श जीवन अपनाकर आदर्श जीवन जीने की मनुष्यों को प्रेरणा दी। जब तक हम अपने जीवन को संयमित नहीं करते, भ्रष्टाचार को नहीं रोका जा सकता। हमें भी अपने जीवन को भ्रष्टाचार से दूर रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेन्स की नीति अपना रखी है। प्रमुख सचिव (सतर्कता) राधा रतूड़ी ने कहा कि सतर्कता विभाग, भ्रष्टाचार के केसों को हल करने के लिये आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर रहा है। ऐसे केसों को हल करने में अधिक समय न लगे इस पर सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये राज्य सरकार ने अधिक से अधिक सेवाओं को सेवा के अधिकार के अंतर्गत रखा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता बोर्ड, सतर्कता जागरूकता जिंगल एवं एक लघु फिल्म की सीडी का भी विमोचन किया। इस अवसर पर निदेशक सतर्कता राम सिंह मीणा, चीफ सी.एस.आर., ओ.एन.जी.सी. आलोक मिश्रा एवं महाप्रबन्धक ओ.एन.जी.सी.प्रीता पंत ब्यास भी उपस्थित थीं।

Leave A Comment