Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



चुनाव 2022 : सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा को शिवराज ने बताया कांग्रेस का चारधाम

 

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्रीनगर और कर्णप्रयाग में ट्रेन आ रही है, यह चमत्कार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर वाले जनता के सेवक नहीं हो सकते, यह बात हरीश रावत भी स्वीकार कर चुके हैं उन्होंने खुद कहा कि कांग्रेस में कई मगरमच्छ हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्रीनगर में भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के समर्थक में जनसम्पर्क किया। शिवराज सिंह ने सबसे पहले श्रीनगर बाजार में हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गोला बाजार, वीर चंद्र सिंह गढवाली मार्ग, गणेश बाजार, काला रोड़, अपर बाजार में दुकानदारों और लोगों से डॉ धन सिंह रावत के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका का भव्य स्वागत किया। वहीं बद्रीनाथ रोड़ स्थिति एक वेडिंग पॉइंट में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि क्या कभी कोई सोच सकता था कि श्रीनगर और कर्णप्रयाग में ट्रेन आयेगी लेकिन यह चमत्कार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऑल वेदर रोड़ से चार धामों को जोड़ने का काम किया। गांव को सड़कों से जोड़ा, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया। शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा श्रीनगर में कोई कसर मत छोड़ना, समय कम है और हमें डॉ धन सिंह रावत को जिताने के लिये परिश्रम की पराकाष्ठा को लांघना है। उन्होंने कहा धन सिंह रावत तपे-तपाये नेता हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि  हेलीकॉप्टर वाले जनता के सेवक नहीं हो सकते, यह बात हरीश रावत भी स्वीकार कर चुके हैं उन्होंने खुद कहा कि कांग्रेस में कई मगरमच्छ हैं। चौहान ने कहा कि उनके पास धन हो सकता है लेकिन धन सिंह के जैसा जनता के प्रति समर्पण नहीं। उन्होंने कहा डॉ रावत जनता के बीच जी-जान से जुटे हैं उन्हें भारी मतों से विजय बनाना है। वहीं उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से मामा आया है मामा का रिश्ता दिल का होता है। शिवराज चौहान ने कहा कि जिस कोरोना वैक्सीन को कांग्रेस वाले मोदी की वैक्सीन बता कर विरोध कर रहे थे उसी वैक्सीन को कांग्रेसियों ने चुपके से लगाया, उन्होंने कहा कि वैक्सीन की डोज लगाने से देशभर में कोरोना की तीसरी लहर का कोई असर नहीं हुआ। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों के लिए चार धाम सिर्फ सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास कांग्रेस और आप कभी नही कर सकती। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के लिये राहु और केतु है, इसलिये उत्तराखंड को विकास के पथ पर सिर्फ भाजपा ही ले जा सकती है।

Leave A Comment