Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



चारधाम : तीर्थयात्रियों का आंकड़ा दो लाख पार हुआ

 

CharDhamTour

देहरादून । उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा दो लाख पार हो गया है। सबसे ज्यादा बाबा केदार के दर्शनों के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी केदारनाथ धाम में 10750 यात्रियों ने दर्शन किए। छह अक्तूबर को केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।  कोरोना महामारी के कारण इस बार हाईकोर्ट के दिशानिर्देश पर 18 सितंबर को चारधाम यात्रा शुरू हुई है। 35 दिनों के भीतर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में 2.12 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। जिसमें सबसे अधिक दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या केदारनाथ धाम में रही। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुताबिक चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह है। बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम में 10750, बदरीनाथ में 1785, गंगोत्री में 1150 और यमुनोत्री धाम में 2631 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ का कहना है कि भारी बारिश के बाद मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। अब तक दो लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। मौसम में सुधार होते ही बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा है। गुरुवार को शाम चार बजे तक धाम में 10750 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। देर शाम तक मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। बृहस्पतिवार को सुबह 5 बजे से ही सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ जमा होने लगी थी। सुबह 8 बजे तक यहां पैर रखने के लिए जगह नहीं बची थी। स्थिति यह रही कि जब एक्रो पुल पर गौरीकुंड के लिए यात्रियों को रवाना किया गया तो लगभग तीन सौ मीटर लंबी लाइन में हजारों की संख्या में यात्री रेले जैसे खड़े हो हुए थे। इसके बाद भी पूरे दिन सोनप्रयाग व गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटी रही। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि सांयकालीन आरती में भी तीन हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए हैं। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए संचालित शटल (टैक्सी-मैक्सी) सेवा के लिए प्रशासन ने वाहनों की संख्या बढ़ा दी है। एसडीएम ने ऊखीमठ से 15 छोटे वाहन सोनप्रयाग भेजे हैं। इतने ही वाहन आरक्षित किए गए हैं। वहीं, गौरीकुंड में पार्किंग स्थल के आसपास प्रकाश व्यवस्था भी कर दी गई है।

Leave A Comment