Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



गणतंत्र दिवस : सीएम त्रिवेन्द्र ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

सीएम ने किया ध्वजारोहण

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों व पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सद्भाव की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा संविधान निर्माताओं एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 127 इन्फेंट्री बटालियन, गढ़वाल राइफल के कर्नल वेद व्रत वैध्य को प्रशस्ति पत्र देकर व मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम में तैनात उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित होने पर पुष्प गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गणतत्र दिवस के अवसर पर पर भारत के संविधान निर्माण के उन विधि वेताओं का भावपूर्ण स्मरण किया जिन्होंने गणतंत्रात्मक व्यवस्था बनाई। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व के श्रेष्ठ संविधानों में गिना जाता है। भारत का संविधान लचीला है और देशकाल और परिस्थिति के अनुसार संविधान में संसोधन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भावना से भारत का संविधान बनाया गया है, उसका अनुसरण करते हुए हमें समावेशी विचार के आधार पर देश और समाज को आगे बढ़ाना होगा। भारत को आजादी जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण मिली है, उन्हें देश कभी नहीं भुला पाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व फोटोग्राफर अनूप साह को पद्मश्री के लिए चयनित होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की तीन प्रतिभाओं को एक ही वर्ष में पद्म पुरस्कार के लिए चुना जाना राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ उत्कृष्ट शासक भी रहे हैं। नानाजी देशमुख व भूपेन हजारिका को मरणोपरान्त भारत रत्न के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेन हजारिका जी ने फिल्म जगत में विशिष्ट उपलब्धि हांसिल की गीत, संगीत, गायन, फिल्म निर्देशक हर तरह की भूमिका उन्होंने निभाई। नानाजी देशमुख जी ने ग्रामीण स्वावलंबन, शिक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही वे दीनदयाल शोध संस्थान से आजीवन जुड़े रहे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउण्ड मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम जानी तथा शाॅल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Leave A Comment