Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



कोरोना संक्रमण : जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लङाई में देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है। प्रधानमंत्री द्वारा सही समय पर लिये गये निर्णयों से कोरोना के दृष्टिगत आज देश सम्भली स्थिति में है। प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक की तरह हमारा मार्गदर्शन किया है और जनहित में जरूरी निर्णय लिये। प्रधानमंत्री का आज का सम्बोधन कोरोना से लङाई में जन आंदोलन को प्रेरित करेगा। कोरोना के दृष्टिगत लगाया गया लॉक डाउन भले ही चला गया हो लेकिन कोरोना वायरस नहीं गया है। हम सभी के प्रयासों से देश आज जिस संभली स्थिति में है हमें उसे छोड़ना नहीं है। इस मामले में हमें जब तक पूरी सफलता नहीं मिलती है तब तक लापरवाही नहीं बरतनी है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इस लड़ाई को कमजोर नहीं करना है।  जब तक ‘‘दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं’’ के आह्वान के साथ ही दो गज की दूरी समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश भी सुखद है कि इस दिशा में देश व दुनिया में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। हमारे वैज्ञानिक दिन रात जी-जान से जुड़े हैं। एडवांस स्टेज पर टेस्टिंग चल रही है। वैक्सीन बन जाने पर उसे प्रत्येक भारतीय तक पहुँचाने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत वैक्सीन आने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश में राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 की वैक्सीन के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन की समुचित कार्यवाही करेगी।

Leave A Comment