Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



कूड़े को लेकर दूनवासियों को मैड का संदेश

MAD

देहरादून | देहरादून के मैड संस्था द्वारा शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूक्ता फैलाने हेतु एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गयी। कूड़े को उसके उद्गम स्थल पर ही अलग अलग करने पर अब संस्था की ओर से ज़ोर दिया जायगा और इसके लिए संस्था ने अभियान की शुरुआत अपने खुद के स्वयंसेवियों से करने की ठानी है। सभी सदस्यों को हिदायत दी गयी है कि अगर वह मैड में बने रहना चाहते हैं तो अपने घर के कूड़े को सॉलिड वेस्ट अधिनियम 2016 के अंतर्गत तीन भागों में बाँटें अर्थात् गीला, सूखा एवं घरेलु घातक कूड़ा (जैसे कि इन्सुलिन की सूईयां, इत्यादि चीज़ें)। सदस्यों से आग्रह किया गया है कि अपने घर के कूड़े को उद्गम स्थल पर अलग अलग करने के बाद वह अपना ध्यान अपने स्वयं के मोहल्ले एवं क्षेत्र पर लगाएं और कूड़े को उद्गम स्थल पर अलग अलग करने की प्रक्रिया को वहां भी एक मुहीम के रूप में चलाएं। इसके तहत मैड संस्था ने ऐसे कूड़ेदान बनाने पर एक छोटी सी कार्यशाला भी आयोजित करी और ऐसे कूड़ेदान बनाये। इसके बाद उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया जिनमे सदस्यों की ओर से ऐसा काम किया जायगा। इसमें हाथीबडकला, अनारवाला, नेशविल्ला, रेस कोर्स, पटेल नगर एवं बल्लीवाला के पास के क्षेत्रों को पहले चरण के लिए चिन्हित किया गया है। इसके पश्चात् मैड संस्था इस अभियान को शहर व्यापी ढंग से चलाने की तैयारी में है क्योंकि संस्था के कई सदस्य इस बैठक में नहीं आ पाए और आगे आने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए यह सर्वे अभी इन्हीं सदस्यों से शुरू किया जायगा। औए फिर उम्मीद जताई जा रही है कि पूरे शहर के अलग अलग क्षेत्रों को सर्वे के दायरे में ले लिया जायगा। जो भी इस सर्वे में हिस्सा लेगा उसको मैड की ओर से ‘स्वछता सैनानी’ की उपाधि दी जायगी और जो यह सर्वे पूरा कर लेगा उसे ‘सफाई सूरमा’ के ख़िताब से नवाज़ा जायगा जो इस बात का एक तरीके से सबूत होगा कि यह लोग सफाई को प्रतिबद्ध हैं। हफ्ते भर में मैड संस्था के सभी सदस्यों को यह लक्ष्य दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र के लगभग 100 घरों से बातचीत करें। मैड संस्था की ओर से यह भी तैयारी की जा रही बाई कि सभी संस्थाओं को साथ लेकर इस अभियान को चलाया जाएगा। इस बैठक में मैड की ओर से संस्थापक अध्यक्ष अभिजय नेगी, पल्लवी भाटिया, हृदयेश, श्रेया रोहिल्ला, ऋषभ शुक्ला, एकता सती, विनोद बघियाल, सूर्यदेव जोशी शामिल हुए।

Leave A Comment