Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



किसानों को धान का मूल्य समय पर : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में धान की खरीद पहली अक्टूबर से प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इसके लिये 25 सितम्बर तक सभी क्रय केन्द्रों पर कांटों के साथ ही कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं धान का क्रय ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किसानों को धान का मूल्य समय पर हो इसके लिये सहकारिता विभाग को 50 करोड़ धनराशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री आवास में खरीफ खरीद सत्र 2018-19 की सभी सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई कठिनाई न हो यह भी सुनिश्चित किया जाय, किसानों का धान का मूल्य तत्काल किये जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस वर्ष 10 लाख टन धान के क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया जाय, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में क्रय केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाये जाने के निर्देश उन्होंने दिये। उन्होंने कहा कि धान क्रय की ऑनलाइन व्यवस्था होने से किसानों को भुगतान में भी सुविधा रहेगी। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को तीन दिन के अन्दर धान खरीद का भुगतान किया जा सके। उन्होंने किसानों की सूची अविलम्ब तैयार करने एवं पहली अगस्त से किसानों का रजिस्ट्रेशन भी प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य आनन्द बर्धन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में खरीफ खरीद सत्र 2018-19 हेतु 05 क्रय एजेन्सियां नामित की गई है, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग(विपणन शाखा), उत्तराखण्ड राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड, भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपार्जन, प्रसंस्करण एवं रिटेलिंग सहकारी संघ मर्यादित(एन.ए.सी.ओ.एफ.), भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित(एन.सी.सी.एफ.), उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड शामिल है। साथ ही प्रदेश में गढ़वाल व कुमाऊं मण्डलों में कुल 158 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है, इसमें मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर उधम सिंह नगर के क्रय केन्द्रों की संख्या 127 से बढ़ाकर 140 तथा हरिद्वार में 13 से बढ़ाकर 20 कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि कृषकों को किये जाने वाले धान के मूल्य का भुगतान व क्रय हेतु सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, तथा इस वर्ष के लिए धान का मूल्य 1770 रू0 प्रति कुन्तल निर्धारित है।  बैठक में सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम, डी.सेन्थिल पाण्डियन, आरएफसी गढ़वाल चन्द्र सिंह, आरएफसी कुमॉऊ ललित मोहन रयाल, प्रबन्ध निदेशक मण्डी धीरज सिंह गर्ब्याल, एमडी यूसीएफ इरा उप्रेती, अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर जगदीश चन्द्र काण्डपाल सहित खाद्य विभाग के साथ ही सभी क्रय एजेन्सियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment