Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



कांग्रेस से दिनेश अग्रवाल बीजेपी से सुनील उनियाल गामा मेयर उम्मीदवार

uk

देहरादून। राजधानी देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दिनभर चली बैठक के बाद भाजपा ने नगर निकाय चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने देहरादून नगरनिगम से मेयर पद के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी माने जाने वाले सुनील उनियाल गामा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने सात नगरनिगमों के मेयर, 36 नगरपालिकाओं के अध्यक्ष और 35 नगरपंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहे। बताया गया कि सभासद और पार्षदों के लिए पार्टी ने संबंधित निकाय के स्थानीय विधायक और पदाधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर टिकट तय किए गए हैं। चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, प्रकाश पंत और धन सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, महामंत्री संगठन संजय कुमार, महामंत्री नरेश बंसल, गजराज बिष्ट, खजान दास और महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल शामिल हैं। भाजपा के बाद आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी राज्य के नगर निगम के मेयर पद और नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना द्वारा जारी सूची में 6 नगर निगम, 37 नगर पालिका परिषद एवं 36 नगर पंचायतों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। देहरादून नगर निगम से मेयर पद का प्रत्याशी पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल को बनाया गया है। नगर निगम के प्रत्याशीः 1- देहरादून में दिनेश अग्रवाल, 2-ऋषिकेश लक्ष्मी सजवाण, 3-हरिद्वार अनिता शर्मा, 4-कोटद्वार हेमलता नेगी, 5-हल्द्वानी सुमित हृदयेश, 6-काशीपुर मुक्ता सिंह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।  नगर पालिका परिषद के प्रत्याशीः 1-विकासनगर में देवानन्द पासी, 2-मसूरी मेघ सिंह कण्डारी, 3-हरर्बटपुर देवेन्द्र बिष्ट, 4-डोईवाला सुमित्रा मनवाल, 5-मंगलौर चैधरी इस्लाम, 6-लक्सर जगदेव सिह, 7-शिवालिक नगर महेश प्रताप सिंह राणा, 8-उत्तरकाशी रमेश सेमवाल, 9-बडकोट लालदेई, 10-चिन्यालीसौड़ मनोरमा रमोला, 11-चमोली-गोपेश्वर सुरेन्द्र लाल 12-जोशीमठ, शैलेन्द्र पंवार, 13-गौचर इन्दु पंवार, 14-कर्णप्रयाग मनोरमा देउली, 15-नरेन्द्रनगर राजेन्द्र सिंह राणा, 16-चम्बा सुमना रमोला, 17-देवप्रयाग मुकेश प्रयागवाल, 18-मुनीकीरेती-ढालनवाला दिनेश व्यास, 19-रूद्रप्रयाग गीता झिंक्वाण, 20-पिथौरागढ जगतसिंह खाती, 21-धारचूला लक्ष्मी गुंज्याल, 22-डीडीहाट हेमन्ती भण्डारी, 23-चम्पावत विजय वर्मा, 24-टनकपुर हरीश भट्ट, 25-पौडी विनोद बिष्ट, 26-दुगड्डा जशोदा बडोला, 27-अल्मोडा प्रकाश जोशी, 28-बागेश्वर महेश काण्डपाल, 29-नैनीताल सचिन नेगी, 30-रामनगर मो0 अकरम, 31-भवाली पुष्पेश पाण्डेय, 32-गदरपुर दिशा बांगा, 33-जसपुर नौशाद, 34-किच्छा श्रीदर्शन कोली, 35-सितारगंज अनवर, 36-खटीमा सोनी राणा, 37-महुआखेडागंज नसीमा बेगम कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। नगर पंचायत प्रत्याशीः 1-झबरेडा चौधरी गौरव सिंह, 2-लण्ढौरा, मो0 आसिफ, 3-भगवानपुर मास्टर सत्यपाल, 4-पुरोला हरिमोहन सिंह नेगी, 5-नौगांव राजेश, 6-नन्दप्रयाग कनिज सिद्धिकी, 7-पोखरी जगदीश भट्ट, 8-गैरसैण पुष्कर सिंह रावत, 9-थराली कुन्ती देवी, 10-पीपलकोटी बिहारी लाल, 11-कीर्तिनगर विजेश्वरी देवी, 12-घनसाली नागेन्द्र सजवाण, 13-गजा उषा देवी, 14-लम्बगांव अनिता रावत, 15-चमियाला ममता पंवार, 16-अगस्तमुनि राधा देवी, 17-ऊखीमठ प्रकाश, 18-तिलवाड़ा रेखा भण्डारी, 19-स्वर्णाश्रम जौंक माधो अग्रवाल, 20-सतपुली किरन रौतेला, 21-गंगोलीहाट सुनीता रावल, 22-बेरीनाग रविन्द्र बोरा, 23-बनबसा सुधा बिष्ट, 24-द्वाराहाट निर्मल कुमार मठपाल, 25-भिकियासैंण कमला देवी, 26-कपकोट गोविन्द सिह, 27-कालाढुगी दीप सती, 28-लालकुंआ लालचन्द्र, 29-भीमताल दीपक चुनौटिया, 30-महुवाडावरा शाहजहां खातून, 31-सुल्तानपुर पट्टी मो0 रफी, 32-केलाखेडा मोहम्मद शफी, 33-दिनेशपुर लक्ष्मी देवी राय, 34-शक्तिगढ रमेश राय, 35-नानकमत्ता प्रेम सिंह टुरना एवं 36-गुलरभोज रेवती देवी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

Leave A Comment