Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए 14 वर्षीय हर्षित नौटियाल का हुआ चयन

gems

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के क्यूड़ी गांव निवासी 14 वर्षीय हर्षित नौटियाल का चयन एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप (इंडोनेशिया) के सब जूनियर वर्ग में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के छोटे सेे कस्बे दादूह में रह रहे इस नन्हे बालक ने बैडमिंटन के पटल पर लंबी उड़ान भरी है। महज आठ साल की उम्र में अपनी मां को खो चुके हर्षित नौटियाल के पिता सुरेशानंद नौटियाल रेणुका बांध परियोजना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। हिमाचल प्रदेश से हर्षित नौटियाल ही एकमात्र खिलाड़ी है,जिसका चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक से 21 जून 2018 तक बेंगलुरु में कैंप का आयोजन किया था। इस कैंप में देश के हरेक राज्य से श्रेष्ठ तीन खिलाड़ियों को बुलाया गया था। इसी कैंप के आधार पर हर्षित नौटियाल को भारतीय बैडमिंटन दल में जगह मिली है। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षित नौटियाल के कोच इंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि 14-15 साल की मेहनत उस समय रंग लाई, जब उन्हें 14 साल के हर्षित नौटियाल के एशियन चैंपियनशिप में चयनित होने की खबर मिली। बताया कि जब हर्षित चैथी कक्षा में पढ़ रहा था तो इस दौरान उन्हें उसकी विलक्षण प्रतिभा महसूस हुई, फिर लगातार छः साल तक उसे रेणुका अकादमी में निशुल्क बैडमिंटन सिखाया और आज उसकी लगन का ही परिणाम है कि आज हर्षित का चयन सब जूनियर वर्ग में भारतीय टीम के लिऐ हुआ है। रेणुका अकादमी के दर्जनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है,लेकिन यह पहला मौका है जब खिलाड़ी का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इस छोटी सी उम्र में हर्षित नौटियाल ने हिमाचल के साथ उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। क्यूड़ी गाँव में हर्षित के चाचा रामेश्वर नौटियाल, सतीश नौटियाल, दिनेश नौटियाल, वासुदेव नौटियाल ग्राम प्रधान क्यूड़ी वीरपाल नेगी ने हर्षित के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave A Comment