Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



एक सरकारी टीचर 30 साल से रोज साफ करते हैं स्कूल का टॉइलट

Master

कर्नाटक | देश के सरकारी स्कूलों में शौचालय की सफाई के लिए या तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं हैं या फिर वह शौचालय साफ नहीं करते। सरकारी स्कूलों में गंदे शौचालय की समस्या आम है।कई स्कूलों में बच्चों से शौचालय साफ करवाने की खबरें भी सामने आती हैं, लेकिन कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में ऐसे टीचर हैं जो रोज अपने स्कूल का शौचालय खुद साफ करते हैं। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट में होंगाहल्ली सरकारी प्राथमिक विद्यालय है। यहां पर बी महादेश्वर स्वामी हेड मास्टर हैं। स्कूल में गंदे शौचालय की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने इसकी सफाई करने का खुद जिम्मा उठाया। वह रोज स्कूल का शौचालय खुद साफ करते हैं। इतना ही नहीं महादेश्वर ने स्कूल में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी भी बनवाई है। इस लाइब्रेरी को बनवाने से लेकर यहां किताबों का इंतजाम तक उन्होंने अपनी जेब से किया है। उन्होंने बाहर खड़ी और बंजर पड़ी जमीन पर बगीचा भी विकसित किया है। लोगों ने बताया कि महादेव अपने दिन की शुरुआत स्कूल के शौचालय की सफाई के साथ करते हैं। उसके बाद बगीचे की देखभाल, क्लासरूम की सफाई भी खुद करते हैं। इतना ही नहीं वह बच्चों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें साफ-सफाई के बारे में भी सिखाते हैं। स्थानीय लोग और विभाग के अधिकारी महादेश्वर की तारीफ करते नहीं थकते हैं। वे कहते हैं कि महादेवश्वरा स्वामी दूसरे सरकारी स्कूल के टीचरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें स्वामी से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने एक सरकारी स्कूल को कितना खूबसूरत बना दिया है। वह खुद बच्चों को ऐक्टिविटी में शामिल करते हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ ही खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। यहां के अभिभावक अपने बच्चों को खुशी-खुशी इस स्कूल में भेजते हैं। महादेश्वर ने बताया कि उन्होंने स्कूल के शौचालय की सफाई का काम 6 फरवरी 1988 से शुरू किया था। तब वह डॉ. एच सुदर्शन के आदिवासी स्कूल में पढ़ाते थे। उन्होंने 1994 में सरकारी स्कूल में नौकरी जॉइन की। इस स्कूल में वह बीते आठ साल से हैं। उसके बाद भी उन्होंने स्कूल के शौचालय की सफाई का काम जारी रखा।

Leave A Comment