Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



ऋषिकेश : 28 पर्यटकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

 

ऋषिकेश/देहरादून। नए साल का जश्न मनाने ऋषिकेश आए 28 पर्यटकों के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी पर्यटक घर वापस लौट चुके हैं। स्वास्थ विभाग पर्यटकों को फोन कर उनके संपर्क में आए स्थानीय लोगों की जानकारी जुटा रहा है। सोमवार को पौड़ी स्वास्थ विभाग को मिली आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में लक्ष्मण झूला घूमने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 31 दिसंबर को इन पर्यटकों के सैंपल लिए गए थे। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पर्यटक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मेरठ व मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक वापस अपने घर लौट चुके हैं। पर्यटकों के संक्रमित मिलने की सूचना संबंधित जिले के स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। वहीं संक्रमित को फोन कर उनके संपर्क में आए स्थानीय लोगो के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। संक्रमित पर्यटक जिस होटल, जंगल कैंप और होमस्टे में रुके थे, वहां के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। लगातार बड़ी संख्या में मरीजों मेें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग रणनीति में बदलाव कर रहा है। संक्रमण की दर बढ़ने पर विभाग अब कंटनेमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर दे रहा है। फिलहाल आठ कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की संस्तुति की गई है। अस्पतालों को भी अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।  पिछले कुछ दिन से जिले में कोरोना मरीजों की जो संख्या सामने आ रही है वह चिंता बढ़ाने वाली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मान रहे हैं कि संक्रमण इसी तेजी से फैलता रहा तो इसके कम्यूनिटी ट्रांसमिशन से इनकार नहीं किया जा सकता है। बहुत जल्द यह कोरोना की तीसरी लहर के रूप में कम्यूनिटी में आ सकता है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित और पुलिस के अधिकारी समेत विभिन्न विशेषज्ञ लोगों से कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील कर रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि लूनिया मोहल्ला (यहां ओमीक्रोन संक्रमित मरीज मिला था), मसूरी में देव निकेतन(छह कोरोना मरीज), पशुलोक ऋषिकेश में कृष्णा गली नंबर दो (तीन संक्रमित), दून विहार जाखन (दो मरीज), सेलाकुई में निगम रोड (तीन मरीज), पीएनबी एन्कलेव (चार मरीज), अंसारी रोड बिंदाल पुल (दो मरीज), विस्थापित कॉलोनी सनसाइन अपार्टमेंट (दो मरीज) में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को संस्तुुति भेजी है। अभी जिले में छह कंटेनमेंट जोन बने हैं। प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद 31 दिसंबर 2021 तक उत्तराखंड में वैक्सीन की दोनों डोज देने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद अब भी कम से कम 13.55 लाख वैक्सीन डोज लगाई जानी बाकी है।

Leave A Comment