Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



उत्तराखंड : 22 आईपीएस अधिकारियों को समय से पहले हटाया गया

देहरादून। उत्तराखंड में तीन वर्षों में पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस अधीक्षक श्रेणी के 22 आई.पी.एस. अधिकारियों को पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 28 के अन्तर्गत एक पद पर बने रहने की निर्धारित 2 वर्ष से पूर्व हटाया गया है। उक्त खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 28 के अन्तर्गत एक पद पर बने रहने की निर्धारित न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि से पूर्व हटाये गये पुलिस अधिकारियों की सूचना पुलिस मुख्यालय से मांगी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी/सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ने अपने पत्रांक 376 दिनांक 04 अक्टूबर के साथ ऐसे 22 आई.पी.एस. अधिकारियों की सूची उपलब्ध करायी है जिन्हें वर्ष 2016, 2017 तथा 2018 में उनकी 2 वर्ष की न्यूनतम पद पर बने रहने की अवधि से पहले हटाया गया है। इस स्थानांतरण का कारण जनहित, रिक्ति व शासन स्तर से पारित आदेशों के क्रम में स्थानांतरण दर्शाया गया है। नदीम को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध सूचना के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों में ए0पी0अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकाारियों में पूरन सिंह रावत (अपर सचिव गृह) पुष्पक ज्योति, अजय रौतेला, केवल खुराना (तत्कालीन पुलिस अधीक्षक) को निर्धारित पदावधि 2 वर्ष से पूर्व हटाया गया है। पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों में विमला गुुंज्याल, अजय जोशी, वी0के0कृष्ण कुमार, मुख्तार मोहसिन, जगत राम जोशी, नारायण सिंह नपलच्याल, राजीव स्वरूप, स्वीटी अग्रवाल, सेंथिल ऊबूदई, योगेन्द्र सिंह रावत, पी0रेणका देवी, निवेदिता कुकरेती, बरिन्दर जीत सिंह, दलीप सिंह कुंवर, प्रीति प्रियदर्शनी, रामचन्द्र राजगुरू तथा सुखवीर सिंह का स्थानांतरण एक पद पर निर्धारित न्यूनतम पदावधि दो वर्ष से पूर्व किया गया है। श्री नदीम ने बताया कि पुलिस के कार्यों में राजनैतिक हस्तक्षेप कम करने व पुलिस सुधार तथा निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिये सुप्रीम कोर्ट ने प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ केस में न्यूनतम पदावधि दो वर्ष से पहले जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को अपने पद से न हटाने के आदेश दिये गये थे। इसके आधार पर ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 28 में यह प्रावधान शामिल किया गया है। यद्यपि इसमें थाने के प्रभारी अधिकारियों की पदावधि को घटाकर अधिनियम में एक वर्ष रखा गया है।

Leave A Comment