उत्तराखंड : सबसे कम उम्र के सीएम की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी
देहरादून | उत्तराखंड को नये सीएम खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी होंगे अब वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। विधानमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। वह सबसे कम उम्र के सीएम बने हैं। शुक्रवार देर रात तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव को लेकर संवैधानिक पेंच फंसा था और इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।