Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



उत्तराखंड : राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ का हुआ शुभारम्भ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन  

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ हुआ। इस खेल महाकुम्भ का आयोजन 03 जनवरी से 20 फरवरी तक देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर एवं हल्द्वानी में किया जा रहा है। खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में उत्तराखण्ड से खिलाड़ी प्रतिभाग करें एवं मेडल प्राप्त कर सकें, इसके लिए खेल विभाग को अभी से तैयारी करनी होगी। राज्य में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को देखते हुए कुछ खेलों का चयन किया जाए, खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए देश एवं विदेश से भी कोच की आवश्यकता हो तो इसकी व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले  बच्चों के भत्ते को 150 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये किया जायेगा। आमवाला में युवा केन्द्र के समीप खाली जमीन को युवा कल्याण विभाग को दिया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के अधिकतम युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिले एवं अपनी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका मिले। इस उद्देश्य से राज्य में खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। खेलों का उद्देश्य सिर्फ मेडल प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क एवं स्वस्थ जीवन के निर्माण में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड से खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की हिस्सेदारी भी बालकों के बराबर है। प्रदेश की बालिकाएं किसी भी मामले में बालकों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य के विकास में स्त्री एवं पुरूषों दोनों का योगदान होता है, वह राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देने को कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2019 खेलों की दृष्टि से उत्तराखण्ड के लिए महत्वपूर्ण वर्ष रहा। उत्तराखण्ड को क्रिकेट में बीसीसीआई से पूर्ण मान्यता मिली एवं रणजी ट्राफी में आधिकारिक रूप से न केवल शिरकत की बल्कि सराहनीय प्रदर्शन भी किया।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से राज्य के हर जिलों से युवाओं को अपने खेल कौशल को दिखाने का मौका मिल रहा है। इस खेल महाकुंभ में 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है आगामी राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के युवाओं को प्रतिभाग करने का अधिक से अधिक मौका मिले। आने वाले समय में खेल महाकुभ के माध्यम से राज्य को अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। इस अवसर पर युवा कल्याण सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष जितेन्द्र रावत मोनी, सचिव खेल बृजेश संत, अपर सचिव खेल प्रताप शाह, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment