Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



उत्तराखंड : डॉ. रेणु सिंह ने FRI के निदेशक का पदभार संभाला

 

देहरादून। मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. रेणु सिंह (1990 बैच) ने निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून का पद संभाला। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली ने 28 मार्च को डॉ. रेनू सिंह को वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. रेनू सिंह 1990 बैच की भारतीय वन सेवा की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। उनसे पहले ए.एस. रावत, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के पास निदेशक, एफआरआई का भी अतिरिक्त प्रभार था। वे विदुषी महिला होने के साथ ही उन्हें अनेक उच्च शैक्षणिक योग्यताएँ प्राप्त हैं। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान और वानिकी में स्नातोकोत्तर तथा वनस्पति विज्ञान में एम. फिल उपाधि प्राप्त की हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, यूनाइटेड किंगडम द्वारा ष्जेंडर, पार्टिसिपेशन एंड कम्यूनिटी फॉरेस्ट्री रू द केस ऑफ़ जॉइंट फारेस्ट मैनेजमेंट इन मध्य प्रदेशष् शीर्षक शोध पर पीएचडी से सम्मानित किया गया था। निदेशक एफआरआई के रूप में कार्यग्रहन करने से पहले, डॉ. रेनू सिंह जी भोपाल में मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थीं तथा उन्हें मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत विभिन्न क्षमताओं में काम करने का व्यापक अनुभव है। डॉ रेनू सिंह को वन नीति, वन प्रबंधन और अनुसंधान के मुद्दों में व्यापक अनुभव है। वानिकी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और शमन मुद्दों में उनकी विशेष रुचि है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज, कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डायवर्सिटी और यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन जैसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में विभिन्न जैव विविधता, वन और जलवायु परिवर्तन से संबंधित विषयों में भाग लिया और उनका प्रतिनिधित्व किया। एक फील्ड प्रैक्टिशनर के रूप में, उन्हें मध्य प्रदेश वन विभाग में काम करते हुए ग्रामीण समुदायों को समाहित करते हुए संयुक्त वन प्रबंधन प्रथाओं को लागू करने और जंगल से उनकी आजीविका संबंधी जरूरतों को पूरा करने का व्यापक अनुभव है। राष्ट्रीय हित से संबंधी वानिकी अनुसंधान कार्यों के निर्माण, निष्पादन और उनके क्रियान्वयन में वन अनुसंधान संस्थान उनके अनुभव से निश्चित रूप से लाभान्वित होगा। संस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि डॉ. रेनू सिंह, डॉ. सविता के बाद दूसरी नियमित महिला निदेशक हैं। निदेशक, एफआरआई का कार्यभार सौंपने के दौरान ए.एस. रावत, भा.व.से., महानिदेशक, भा.वा.अ.शि.प. महोदय ने डॉ. रेनू सिंह का स्वागत किया और एफआरआई की प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। तत्पश्चात डॉ. रेनू सिंह ने विभिन्न प्रभागों के प्रमुखों एवं कुलसचिव, एफआरआई सम विश्वविद्यालय से विस्तृत चर्चा की। डॉ. अशोक कुमार, वैज्ञानिक-जी की अध्यक्षता में वन ीन वैज्ञानिक संघ ने भी डॉ. रेनू सिंह का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन किया।

Leave A Comment