Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



आईएमए में चयनित राज्य के 140 युवा हुए सम्मानित

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में रक्षा मंत्री, भारत सरकार  निर्मला सीतारमण तथा थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की उपस्थिति में भारतीय सैन्य अकादमी व राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयनित उत्तराखण्ड के 140 युवाओं को प्रशस्ति पत्र तथा  50-50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान करके सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक एनडीए तथा आईएमए में चयनित राज्य के 140 युवाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विक्टोरिया क्राॅस पदक प्राप्त स्व0 गब्बर सिंह नेगी, स्व0 दरबान सिंह नेगी, स्व0 वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली, पूर्व सेना प्रमुख स्व0 वी.सी. जोशी एवं स्व0  बाबा जसवंत सिंह के परिजनों के साथ ही अपने पति की शहादत के पश्चात सेना में कमीशन प्राप्त करने वाली कै0 प्रिया शर्मा सेमवाल, संगीता मल्ल, फलाईंग आॅफिसर अनुपमा जोशी व नेवल आॅफिसर वर्तिका जोशी की माता जी डाॅ0 अल्पना जोशी को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ऐसे परिवार जिनकी तीन पीढ़ियो द्वारा सेना में अपनी सेवाएं दी गई को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा मुख्यमंत्री निवास में सैनिकों के सम्मान समारोह के आयोजन होने से वह गौरान्वित अनुभव कर रहे है। सरकार हर कदम पर सैनिक तथा उनके परिवारों के साथ है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी  निर्मला सीतारमण को दी इससे यह संदेश गया कि  देश अपनी  बेटियों  पर भरोसा करता है, बेटियाँ सब कुछ कर सकती है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु सैन्य अधिकारियों का मुख्यमंत्री निवास में सदैव स्वागत है। राज्य सरकार सैनिकों की किसी भी प्रकार की सहायता करने हेतु हर समय तैयार है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीरभूमि भी है। देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में उत्तराखण्ड के वीर सपूत भी शामिल है। यहां विक्टोरिया क्राॅस प्राप्त करने वाले वीर सैनिक भी है तथा तीन पीढ़ियों तक सेना में सेवाएं देने वाले परिवार भी है। थल सेनाध्यक्ष भी उत्तराखण्ड के है। उत्तराखण्ड के हर परिवार से एक सदस्य सेना में है। भारत की रक्षा में उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदान है। वह इस देवभूमि व वीरभूमि जिस पर भगवान के आशीर्वाद के साथ ही भारत माता का आशीर्वाद भी प्राप्त है, को सादर नमन करती है। आईएमए व एनडीए के चयनित कैडेटस को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आप सभी एक अत्याधुनिक सेना का हिस्सा बनने जा रहे है।  आर्मी, नेवी तथा एअर फोर्स को आधुनिक बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बहुत सी नई पहल की जा रही है। सेना की तैयारी के सम्बन्ध में रक्षा मंत्री श्रीमती सीतारमण ने कहा कि सेना की तैयारी में जरा भी कही कोई कमी नही है। सेना हेतु राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले निम के निदेशक कर्नल अजय कोठियाल की प्रंशसा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कर्नल कोठियाल जैसे सेल्फ मोटिवेटेड लोग सभी को प्रेरणा देते है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सैनिक तथा उनके परिवारों को हर सहायता देने हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं युक्त  हाॅस्पिटल स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड का सेना में 18 प्रतिशत योगदान है। देश की सुरक्षा में राज्य को महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार सैनिक व उनके परिवार के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है। 3 लाख से कम आय वाले परिवार के 50 बच्चों को एनडीए तथा सीडीएस की निशुल्क कोचिंग सरकार द्वारा दी जायेगी। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जो शहीदों के परिजनों को नौकरी प्रदान करता है। कार्यक्रम को थल सेनाध्यक्ष अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत,  सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह व विधायक  गणेश जोशी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भटट, अन्य गणमान्य तथा सम्मानित होने वाले छात्रो के अभिभावक, एनसीसी केडेटस बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Comment