Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



अहंकार का त्याग करने से आत्मा को मिलता है बल…

देहरादून । पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व दसलक्षण धर्म के तहत शुक्रवार को उत्तम त्याग धर्म दिवस मनाया गया। यह आयोजन 108 मुनि विबुद्ध सागर एवं 105 क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज सानिध्य में हो रहा है। उत्तम त्याग धर्म दिवस पर प्रवचन देते हुए महाराज श्री ने कहा कि आमतौर पर दान करने को ही त्याग कहा व समझा जाता है, लेकिन त्याग और दान में अन्तर है। दान किया किसी उद्देश्य के लिए जाता है, परोपकार के लिए जबकि त्याग संयम के लिए किया जाता है। दान करने से पुण्य होता है, त्याग करना धर्म है। धन का लोभ नहीं छूटता वह एक लाख दान में देता है तो दो लाख कमाने को आतुर रहता है लेकिन त्यागी जो त्याग देता है फिर उसके चक्कर में नहीं रहता। मोह-राग-द्वेष का अहंकार का त्याग करने से आत्मा को बल मिलता है। मोक्ष मार्ग की वृद्धि होती है।
इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा जैसा कि प्रतिदिन रात्रि में सभी संस्थाएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यक्रम के द्वारा धर्म प्रभावना को लेकर बेहतरीन प्रस्तुति दे रही है उसी श्रंृखला में आज दिगंबर जैन महासमिति महिला इकाई के तत्वाधान में लघु नाटिका 1 दिन का सत्य प्रस्तुत की गई। जिसका उद्देश्य यह था कि एक चोर ने प्रवचन जिसमें उसने सुना कि सत्य बोलना चाहिए उसने भी निर्णय किया कि सच बोल के देखता हूं वह सत्य बोल कर चोरी कर कर आ गया सफल हो गया पकड़ा गया तब भी सच ही बोला अंत में वह राज्य का उत्तराधिकारी घोषित हो गया। मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन ने अगले दिन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तम अकिंचन धर्म के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर माजरा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन, भवन मंत्री संदीप जैन, हर्ष जैन महामंत्री, संयोजक आशीष जैन, अर्जुन जैन, सुखमाल जैन, दिगंबर जैन, महासमिति महिला इकाई के सदस्य रीता जैन, अध्यक्ष मंजू जैन, मंत्री कोषाध्यक्ष शेफाली जैन, बीना जैन, अलका, उमा, रेखा, प्रीति, प्रभा, चारूं रश्मि,नीतू, उमा, मंजू जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment