हेरा फेरी -3 को लेकर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान, जानिए खबर
मुंबई। 2000 सन में हेरा फेरी फिल्म बॉलीवुड में धमाल मचा दी थी इस फ़िल्म को बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल के अभिनय काविले तारीफ है, फिर 2006 में इस फिल्म का दूसरा भाग फिर हेरा फेरी आई थी। अब सभी को इसके तीसरे भाग का इंतजार है। फैन्स हेरा फेरी 3 के बारे में अक्सर पूछते रहते हैं। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि हेरा फेरी 3 कब बनेगी। सुनील शेट्टी ने मुंबई मिरर को दिए साक्षात्कार में बताया कि हेरा फेरी 3 को लेकर सभी चीजें प्रतीक्षा में हैं। फिल्म की टीम हेरा फेरी 3 बनाने का इरादा रखती है, लेकिन कुछ अंतरों को सामने लाने की जरूरत है। यह फिल्म टीवी के साथ साथ मीम्स की दुनिया में भी हिट है और हम सभी फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता के बारे में जानते हैं।