Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



हरिद्वार : नाबालिग से रेप व हत्या के फरार आरोपी राजीव गिरफ्तार, जानिए खबर

देहरादून । ऋषिकुल इलाके में मासूम के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर इस मामले में भारी दबाव था। बीते दिन एक लाख के फरार इनामी आरोपी राजीव के भाई गौरव यादव को गिरफ्तार किया था। गौरव पर आरोप है कि उसने अपने भाई राजीव को पुलिस से बचाने के लिए पनाह दी थी और फरार होने में मदद की थी। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से पुलिस राजीव तक पहुंची। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से आरोपी राजीव को गिरफ्तार किया। डीसीपी द्वारा बनाई गई सीओ मंगलौर अभय कुमार की टीम के द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार। माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा आरोपी के भाई को गिरफ्तार करने के बाद अहम सुराग मिले थे। जिसकी निशानदेही पर पुलिस फरार आरोपी राजीव तक पहुंची। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, क्यों कि इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश है। साथ ही तमाम पार्टियां इस मामले में लगातार मुखर रही, जिससे पुलिस पर सरकार का दबाव भी था। बताजा जा रहा है कि अपने भाई को राजीव का छिपाने और फरार कराने में गौरव की अहम भूमिका रही। हरिद्वार पुलिस टीम राजीव की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, यूपी और हिमाचल के अलग-अलग में दबिश दे रही थी। बता दें कि 20 दिसंबर को ऋषिकुल इलाके में 11 साल का नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी राजीव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी रही। आरोपी पर उत्तराखंड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया की थी। पुलिस ने आखिरकार राजीव को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Comment