Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



सूचना अधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों के बीच हुई संगोष्ठी

suchna

देहरादून | मीडिया के साथ बेहतर संवाद बनाने के लिए सूचना विभाग के अधिकारियों की प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानो के साथ नियमित कार्यशालाओं और संगोष्ठियो का आयोजन किया जाएगा। इसका प्रारम्भ करते हुए रिंग रोड स्थित सूचना भवन में सूचना अधिकारियों और दैनिक जागरण समाचार पत्र के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ एक संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता दैनिक जागरण के सम्पादक कुशल कोठियाल ने कहा कि जिस गति से मीडिया आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तीव्र गति से चुनौतियों का सामना करना होगा। मीडिया को सरकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी समय पर मिल सके इसके लिए सिस्टम में तेजी लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाचार सरल एवं सुगम होना चाहिए तथा इसमें यह ध्यान देना भी आवश्यक समाचार रूचिपूर्ण हो जो पाठक को पढ़ने के लिए आकर्षित कर सके। कोटियाल ने कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी के साथ ही कन्टेन्ट की सम्पूर्ण जानकारी एवं क्विक रिस्पाॅस देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को और बेहतर करने के लिए समय-समय पर मीडिया के साथ इस तरह के इन्टरेक्टिव सेशन होना जरूरी है। महानिदेशक सूचना डाॅ.पंकज पाण्डेय ने कहा कि सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए सभी विभागों के साथ ही मीडिया के साथ बेहतर समन्वय भी जरूरी है। पाण्डेय ने कहा कि सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए विभागीय वेबसाइट को अपग्रेड किया जा रहा है। जिससे सरकारी योजनाओं एवं क्रिया कलापों की सम्पूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को सूचना निदेशालय के स्तर से भी मीडिया को उपलब्ध कराई जाए ताकि महत्वपूर्ण खबरों का प्राथमिकता के आधार पर व्यापक स्तर पर प्रचार हो सके। महानिदेशक ने कहा कि आधुनिक दौर में मीडिया को समय पर सही सूचना देने के लिए यह भी आवश्यक है कि सूचना विभाग के लोग मीडिया संस्थानो के काम करने के तरीको और उनकी आवश्यकताओं से भली भाँति परिचित हों। उन्होंने जिला सूचना अधिकारियों की कार्यशाला हेतु समय देने के लिए दैनिक जागरण के सम्पादक और उनकी टीम का आभार भी व्यक्त किया। बैठक के उपरांत सभी जिला सूचना अधिकारियों द्वारा दैनिक जागरण के कार्यालय में भ्रमण कर समाचार पत्रों की कार्य प्रकृति का अध्ययन भी किया गया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ विकास धूलिया, दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता देवेन्द्र सती, अपर निदेशक सूचना डाॅ.अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक योगेश मिश्रा, उप निदेशक के.एस. चौहान , उप निदेशक नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं समस्त जिला सूचना अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment