Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



सुरक्षित प्रसव से ही घटेगा मातृ-शिशु मृत्युदरः डा. सुजाता संजय

देहरादून । संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित रु100 वीमेन्स अचीवर्स ऑफ इंडिया डाॅ0 सुजाता संजय स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा द्वारा गर्भावस्था से पूर्व देखभाल व समस्या के बारे में व्याख्यान दिया। इसमें मुख्यतः मेडिकल छात्र-छात्राएं, नर्से, फिजीशियन, बी एम एस पेरामेडिकल छात्र-छात्राऐं आदि शामिल थे। डाॅ0 सुजाता संजय ने सेमीनार में मेडिकल छात्र-छात्राओं को सुरक्षित प्रसव के गुर सिखाएं तथा सुरक्षित प्रसव के तरीके एवं इसमें आयी नयी तकनीक के बारे में जानकारी दी। डाॅ0 सुजाता संजय ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि प्रसूति/प्रसव, जिसे इंग्लिश में लेबर कहते है, वो प्रक्रिया है जिसके द्वारा गर्भ में पल रहा शिशु जन्म लेता है। इस प्रक्रिया के द्वारा न केवल बच्चे बल्कि एक माँ का जन्म भी होता है क्योंकि बच्चा जनने के बाद ही एक स्त्री माँ कहलाती है। डाॅ0 सुजाता संजय ने कहा कि नार्मल लेबर से पूर्व एक गर्भवती महिला को किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए खासतौर से स्वास्थ्य का और किन परिस्थितियों में वह माँ बनने के लिए समर्थ होती है। साथ ही उन्होंने अपने व्याख्यान में गर्भावस्था के दौरान होने वाली कठिनाईयों से बचने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव व्यक्त किये। साथ में यह भी बताया कि प्रसव उपरान्त महिला व उसके शिशु को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती को किन पौष्टिक तत्वों का सेवन करना चाहिये जिससे कि गर्भस्थ शिशु को उचित पोषण मिल सके। डाॅ0 सुजाता संजय ने कहा कि गर्भवती महिलाएं खाासकर आर्थिक तौर पर कमजोर तबकों की महिलाएं आमतौर पर कुपोषित होती हैं उन्हें गर्भधारण के दौरान महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी नहीं मिलते इसका नतीजा अक्सर ये होता है कि बच्चे किसी न किसी विकार के साथ पैदा होते हैं, उन्होंने कहा कि यदि गर्भवती महिलाओं की समय पर देखभाल की जाए तो नवजात शिशु स्वस्थ पैदा होगें। डाॅ0 सुजाता संजय ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि यदि पेशाब में जलन हो तो इसके बारे में डाक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए। गर्भावस्था में उल्टी का होना भी स्वभाविक माना जाता है। 50 प्रतिशत मामलों में सुबह सोकर उठने पर उल्टी जरूर होती है। यदि उल्टी पूरा दिन हो तो डाक्टर से सलाह जरूर लें। गर्भावस्था के दौरान कब्ज की शिकायत भी बहुत होती है। इससे बचने के लिए खानपान का ख्याल रखें। ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ वाला रेशेदार फल और सब्जियों के खाने से भी इस परेशानी से बचा जा सकता है।

Leave A Comment