सनोज राज ने जीता “कौन बनेगा करोड़पति” का टाइटल
जहानाबाद | रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-11 को पहला करोड़पति मिल गया है | जानकारी हो कि जिले के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी सनोज राज ने यह रकम जीत बिहार का नाम रोशन किया | कभी महानगर नहीं देखे बिहार के सनोज राज ने एक किसान के बेटे है उनके पिता रामजनम शर्मा साधारण किसान हैं | सनोज ने जहानाबाद से ही अपनी पढ़ाई की है | वह वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं | राज की इच्छा प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की है | वह आईएएस बनना चाहते हैं | ‘कौन बनेगा करोड़पति-11’ के इस एपिसोड का प्रसारण किया गया |