Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



संविधान दिवस : ‘भारत के संविधान’ के संकल्प को दोहराया

देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय सभागार में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश की उपस्थिति में सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा ‘‘भारत के संविधान’’ के संकल्प को दोहराया गया। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि भारत के संविधान में समस्त नागरिकों की गरिमा व देश की एकता बनाये रखने का वृहद एवं शाश्वत संदेश है। उन्होंने भारतीय संविधान की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी देते हुए समस्त कार्मिकों से संविधान की भावना के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करते हुए मजबूत राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।इस अवसर पर मीडिया को दिये गये साक्षात्कार में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि आज के दिन सन् 1949 में भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के गठन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उस समय के महत्वपूर्ण लोगों की अह्म भूमिका रही थी। इनमें बाबा साहब भीम राव अम्बेड़कर का नाम अग्रणी है। उन्होंने कहा कि प्रथम संविधान सभा में सचिदानन्द सिन्हा, के.एम.मुंशी, उ.प्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत आदि थे, जिन्होंने हमारे लिए जो पथ निश्चित किया था, उसका मूल उद्देश्य भारत के संविधान के उद्देश्यिका में वर्णित हैं। हमारे राष्ट्र की अवधारणा हमारे संविधान में सुनिश्चित हुई है। जिस रास्ते पर चलना है, उसमें निश्चित किया गया है। उन्होंने संस्कृत की उक्ति महाजनों येन गतः स पन्था का उदधृत करते हुए कहा कि जिस पथ पर हमारे तपस्वी, पूर्वज चले हैं, और उन्होंने राष्ट्र निर्माण हेतु जिस पथ को सुनिश्चित किया है, उस पर चलना हमारी प्रतिबद्धता है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आनन्दबर्द्धन, मनीषा पंवार, सचिव  हरबंस सिंह चुग, प्रमुख वन संरक्षक जयराज, महानिदेशक उद्योग एल. फैनई, प्रभारी सचिव रणवीर सिंह, अपर सचिव विनोद कुमार सुमन सहित सचिवालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Comment