Breaking News:

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024



श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

करोड़ों लोगों के दिलों पर बरसों तक राज करने वाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए स्टार्स और फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बॉलिवुड और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों सहित हजारों लोगों ने बुधवार को श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण भारतीय रस्म से किया गया। इसके लिए तमिलनाडु से पंडितों को बुलाया गया था। श्रीदेवी को साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला लिया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और बंदूकों की सलामी दी गई। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके फैंस लंबी कतार लगाकर खड़े रहे, वहीं बॉलिवुड सेलिब्रिटीज का तांता भी लगातार लगा रहा। देश की कई मशहूर शख्सियतों, बॉलिवुड हस्तियों, राजनेताओं और कारोबारियों सहित हजारों लोगों ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। बुधवार सुबह से ही दिवंगत अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर आंखों में आंसू भरे उनके प्रशंसकों की कतार लगने लगी। कुछ प्रशंसकों के हाथों में फूल थे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की बात करें तो श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं।

Leave A Comment