Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



शादीशुदा जोड़ों का अनोखा शो ‘‘आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से’’

JRA HATKE

देहरादून | ‘‘आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से’’ के देहरादून संस्करण में आरएसपीएल लिमिटेड के क्वालिटी प्रोडक्ट वीनस क्रीम बार ने वीनस क्रीम बार प्रतियोगिता में भाटिया जोड़ी को विजेता घोषित किया। ग्राण्ड फिनाले के जजों में शामिल थे मिस अदिति शुक्ला- मॉडल, एनी सिंह- सोशलाईट तथा अगेन्द्र गौतम- कोरियोग्राफर।  प्रतियोगिता को शहर के शादी-शुदा जोड़ों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिन्हें इस कॉन्टेस्ट के माध्यम से एक दूसरे के प्रति अपने प्यार तथा अपनी शादी की खूबसूरती को ज़ाहिर करने का मौका मिला। देहरादून इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आठवां संस्करण है। तीन दिनों में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत 6 दिसम्बर को हुई, जिसमें फेस-टू-फेस ऑडिशन्स से लेकर ग्रूमिंग सेशन्स तक कई सत्र आयोजित किए गए जिसके बाद शहर विशिष्ट ग्राण्ड फिनाले के ज़रिए विजेता जोड़े का चयन किया गया। सिटी फिनाले का आयोजन 10 दिसम्बर को सेफर्ट सरोवर, पोर्टिको, देहरादून में किया गया। फिनाले के दौरान प्रतियोगियों को ब्राइडल राउण्ड, कैमिस्ट्री राउण्ड और जजेज़ क्वश्चर-आन्सर राउण्ड के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना था। 14 शहरों में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से शादीशुदा जोड़ो को अपने जीवनसाथी के साथ प्यार के रिश्ते की कोमलता एवं संवेदनशीलता का अहसास करने का मौका मिला। हमारे समाज में अक्सर हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने से झिझकते हैं, इस तरह की प्रतियोगिता इन जोड़ों को अपने प्यार की अभिव्यक्ति करने और इस प्यार की ताकत का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करती है। इस मौके पर आरएसपीएल के जनरल मैनेजर मोहित राज सिंह ने कहा, ‘‘लोगों को यह अहसास कराना प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि कैसे वे अपने शादी के अटूट रिश्ते को और अधिक मजबूत बना सकते हैं और कैसे इसे प्यार के साथ संजो सकते हैं। शहर से मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं।’’ छह महीने के लिए आयोजित प्रतियोगिता की शुरूआत सितम्बर में हुई, जिसमें अहमदाबाद, राजकोट, नागपुर, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर और उदयपुर शहरों को पहले से कवर किया जा चुका है। अब देहरादून के बाद आगामी महीनों में यह प्रतियोगिता इन्दौर, जबलपुर, रायपुर, आगरा, लखनऊ और वाराणसी पहुंचेगी। अंत में सिटी फिनाले के तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे रैम्प वॉक, गेम्स आदि। हर शहर में इसी फोर्मेट में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, अगले साल मुख्य ग्राण्ड फिनाले के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

Leave A Comment