Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



विलुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण हेतु मेले व त्योहारों के आयोजन को प्राथमिकता दे : रावत

cm

विलुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण एवं संबर्द्धन हेतु मेले व त्योहारों के आयोजन को प्राथमिकता देनी होगी। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार देर रात अराध्यदेवी नन्दादेवी मेले के शुभारम्भ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी में अनेक विकृतियाॅ फैल गयी हैं, उससे बचने के लिये इस तरह के आयोजनों पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृपामयी करूणा मई माता ने हमेशा सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों की रक्षा कर उन्हें शक्ति प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला अटूट आस्था के साथ ही इतिहास संजोए हुये हैं ।मुख्यमत्री रावत ने कहा कि हमारे प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता हैं और बाहर से आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालु यहाॅ की अद्भूत छटा एवं यहाॅ पर स्थित मन्दिरों के प्रति बरबस आर्कषित होने के लिये मजबूर होते है। मेले एवं त्याहारों के संरक्षण के साथ-साथ विलुप्त हो रही विधा को संरक्षित करने के लिये सरकार ने बहुत बड़ा बेडा उठा रखा है जिसके तहत कलाकारों को पेंशन देने के साथ ही उनके उन्नयन के लिए ठोस पहल की जा रही हैं। प्रदेश के संस्कृति विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है कि पुरानी विधा को जानने वाले ऐसे कलाकारों को चिहिन्त कर लिया जाय ताकि यह विधा आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि ऐतिहाासिक व प्राचीन नन्दा देवी मेला ने अपनी पहचान अभी तक बनाये रखी है लेकिन इसे संरक्षित करने के लिये हम सभी को आगे बढ़कर कार्य करना होगा। जनपद अल्मोड़ा जो संस्कृति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है उसे हमें कायम रखना होगा। यहाॅ पर अनेक कला प्रेमियों ने अपनी कला का मंचन कर प्रदेश के साथ-साथ देश का भी गौरव बढ़ाया हैं। यहाॅ पर प्रति 12 वर्ष बाद होने वाली नन्दा देवी राजजात यात्रा ने पहचान बनकर संस्कृति को संजोए रखने का जो प्रयास किया है वह अनुसरणीय है।इस अवसर पर नन्दादेवी मेला समिति ने एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नन्दादेवी मन्दिर परिसर में स्थित गीता भवन के जीर्णोद्वार हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया जायेगा। इस मेले को राज्य स्तरीय मेले की सूची में शामिल करने के साथ ही इस को दिये जाने वाले अनुदान को 10 लाख रू0 तक करने, नन्दादेवी मन्दिर को धार्मिक, पर्यटन के रूप में विकसित करने के साथ ही पुरातत्व विभाग को निर्देशित कर इस परिसर में स्थित गीता भवन सहित अन्य सौन्दर्यकरण कार्यों को कराया जायेगा, ताकि इस मेले को और भव्यता प्रदान हो सके। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से इस मेले के लिये ठोस निर्णय लिये जायेगें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बुनियादी पहचान को कायम रखना होगा तभी हमारी पहचान बनेगी। उन्होंने पुरानी भवन शैली को संरक्षित करने के साथ ही उसे किसी न किसी रूप में विकसित करने की बात कही।

Leave A Comment