Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



विपक्ष ने किया गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सदन में जमकर हंगामा

देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र तीसरे दिन गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के मसले पर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और वेल में आकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ विधायक धरने पर भी बैठे। उनकी मार्शल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामे के चलते चार बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, जिस कारण प्रश्नकाल नहीं हो पाया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने दिनभर के लिए सदन का बहिष्कार कर दिया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत कांग्रेस विधायकों ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मसला उठाते हुए इस पर नियम-310 के तहत चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि भुगतान न होने के कारण गन्ना किसान खासे परेशान हैं। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर प्रश्न लगे हैं और सरकार इनका उत्तर देगी। सरकार गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर गंभीर है। पीठ की ओर से भी कहा गया कि गन्ना किसानों से संबंधित दो अल्पसूचित प्रश्न हैं। अन्य प्रश्न भी महत्वपूर्ण हैं। पीठ ने इस विषय को नियम 58 की ग्राह्यता में सुनने की बात कही। लेकिन कांग्रेस विधायक नहीं माने और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। परिणामस्वरूप विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद 11.45 बजे स्थगन की अवधि 10 मिनट और फिर 12.10 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा प्रारंभ कर दिया। कांग्रेस विधायक हाथों में गन्ने के टुकड़े लेकर वेल में आए और नारेबाजी करने लगे। वे पीठ से विनिश्चय की मांग भी करने लगे। पीठ से कहा गया कि विनिश्चय पहले दिया जा चुका है कि इस विषय को नियम 58 की ग्राह्यता पर सुन लिया जाएगा। कांग्रेस विधायक नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसी बीच आगे बढने को लेकर उनमें और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामे के मद्देनजर कार्यवाही 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक भी सदन से उठकर चले गए और उसके बाद सदन में नहीं आए। उन्होंने विस परिसर में हाथों में गन्ने लेकर प्रदर्शन भी किया। इसके पश्चात सदन की कार्यवाही विपक्ष की गैरमौजूदगी में ही चली।

Leave A Comment