Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



रुड़की : विवाहिता की दहेज के खातिर हत्या का मामला आया सामने

 

dahej

रुड़की। रुड़की में एक विवाहिता की दहेज के खातिर हत्या का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित देवर पर दजेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद नवविवाहिता के शव का घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दहेज में तीन लाख रुपये नहीं मिलने पर पुत्री की हत्या की गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। मामले की जांच सीओ रुड़की विवेक कुमार कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली को नजुमपुर पनियाली निवासी पूरण सिंह ने तहरीर देकर बताया पुत्री अंशु (21) का विवाह 9 दिसंबर 2021 को टोडा कल्याणपुर निवासी राहुल के साथ किया था। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं हुए। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग लगातार की जा रही थी। आरोप है कि 25 मार्च को भी ससुरालियों ने अंशु के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 30 मार्च को पंचायत में दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद अंशु को ससुराल भेज दिया गया था। 10 अप्रैल को अंशु अपनी बड़ी बहन शालू के घर गांव गोदना पुरकाजी गई थी। जहां अंशु ने बताया था कि दहेज की खातिर जान से मारा जा सकता है। परिजनों के अनुसार मंगलवार को शाम करीब छह बजे फोन से सूचना मिली कि अंशु को ससुराल पक्ष के लोगों ने मार दिया है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग गांव पहुंचे थे। जहां अंशु का शव परिजनों ने घर में देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पति राहुल, ससुर अमरजीत, सास रेखा और देवर दीप सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिजनों के अनुसार अपने दो भाईयों और एक बहन में सबसे छोटी अंशु थी। चार माह पूर्व परिजनों ने बड़े लाड प्यार से अंशु का विवाह किया था। लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगा। मंगलवार शाम परिजनों को अंशु की हत्या होने की सूचना मिली थी। हालांकि अंशु की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही लग पाएगा। पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave A Comment