Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



राष्ट्र निर्माण में ” नई शिक्षा नीति” का रहेगा महत्वपूर्ण भूमिका : नरेश बंसल

देहरादून । पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमण्डल ने विगत दिवस राज्य सभा सांसद नरेश बंसल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर पीआरएस.आई. देहरादून चैप्टर द्वारा प्रकाशित-“भारत की नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीतिनवयुग का अभिनन्दन“ की प्रति राज्य सभा सांसद को भेंट की गई। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि देहरादून चैप्टर द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया गया है। नई शिक्षा नीति के संबंध में देशभर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों के सुझाव आमंत्रित कर एक दस्तावेज के रूप में संकलित किया गया है, जोकि उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज नई शिक्षा नीति लागू हुई है, इसे तैयार करने में 2 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त किये गये। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा तीनों को सम्मिलित करते हुए एक ऐसी शिक्षा नीति तैयार की गई है, जो हमारे युवाओं के लिए उपयोगीसिद्ध होगी, साथ ही भारत के नव निर्माण में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सभा सांसद के तौर पर राज्य के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर द्वारा किये जा रहे कार्यों में वे सदैव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि पी.आर.एसआई. देहरादून चैप्टर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाये। इस अवसर पर पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल द्वारा पी.आरएस.आई. के कार्यकलापों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह भी बताया गया कि आगामी माह में राज्य स्तरीय पी.आर. कान्फ्रेंस कराये जाने पर विचार किया जा रहा है। पी.आर.एस.आई. केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं पर समय-समय पर कार्यशाला एवं जागरूकता विषयक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस अवसर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य अनिल वर्मा, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के वरिष्ठ सदस्य अजय डबराल, वैभव गोयल, विनिता बैनर्जी, आकाश शर्मा, महेश खंकरियाल, संजय बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment