Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



यूएन ने दिया प्रियंका को निजी विचार जाहिर करने का अधिकार

भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटा दिया है और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया है। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा एच फोरे को पत्र लिखकर कहा था कि प्रियंका कश्मीर पर भारत सरकार की नीतियों का समर्थन करती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि प्रियंका चोपड़ा भारत और पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’ के समर्थन में हैं। मजारी ने यूनिसेफ को भारत सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में की गई कार्रवाई पर प्रियंका के कट्टर राष्ट्रवाद और समर्थन का हवाला दिया था। इसके बाद बॉलिवुड के कई स्टार्स प्रियंका के सपोर्ट में उतर आए। अब प्रियंका को लेकर पाकिस्तान की शिकायत पर यूएन का जवाब आ गया है। यूएन स्पोक्सपर्सन का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा अपने विषय में अपनी व्यक्तिगत क्षमता पर बोलने का अधिकार रखती हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक, ‘जब यूनिसेफ गुडविल ऐंबैसडर्स अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते हैं, तब उनके पास उन मुद्दों पर बोलने का अधिकार होता है, जिनमें उन्हें दिलचस्पी है या चिंता करते हैं। गुरुवार को अपनी डेली ब्रीफिंग के दौरान स्टीफन ने यह बात प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा।स्टीफन ने कहा कि गुडविल ऐंबैसडर्स के व्यक्तिगत विचार या काम यूनिसेफ के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, ‘गुडविल ऐंबैसडर्स यूनिसेफ की ओर से बोलते हैं, तब हम उनसे यूनिसेफ के साक्ष्य आधारित निष्पक्ष पक्ष को रखने की अपेक्षा करते हैं।’

Leave A Comment