Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



युवा पीढ़ी में पढ़ने की आदत डालनी चाहिए : वेंकैया नायडू

press

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज सूचना भवन में मीडिया इकाइयों एवं उनकी विभिन्‍न सुविधाओं का मुआयना किया, ताकि उनके कामकाज का प्रत्‍यक्ष अनुभव हो सके। प्रकाशन प्रभाग द्वारा हाल ही में खोली गई नई बुक गैलरी पर टिप्‍पणी करते हुए नायडू ने लोगों से इस गैलरी में अपना आगमन सुनिश्चित करने और प्रकाशन प्रभाग द्वारा पेश किये गये पुस्‍तकों के बहुमूल्‍य संग्रह का समुचित उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्‍होंने यह भी कहा कि युवाओं को डिजिटल ऑनलाइन लाइब्रेरी का उपयोग करना चाहिए जहां चुनिंदा अभिलेखीय पुस्‍तकें उपलब्‍ध हैं और जिनसे बुक गैलरी के जरिये नि:शुल्‍क लाभ उठाया जा सकता है। त्‍वरित संचार के इस युग में सभी आयु वर्गों के लोगों में पढ़ने की आदत डालना अत्‍यंत आवश्‍यक है। प्रकाशन प्रभाग की यह पहल इस दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। एम. वेंकैया नायडू के साथ सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन राठौर, सूचना एवं प्रसारण सचिव अजय मित्तल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सूचना भवन में एक अत्‍याधुनिक एवं आकर्षक बुक गैलरी बनाई गई है, जो जनवरी 2017 से ही परिचालन में आ गई है। बच्‍चों की पुस्‍तकों के लिए एक अलग खण्‍ड बनाया गया है, ताकि रोचक शीर्षकों को पढ़ने के लिए बच्‍चों को प्रोत्‍साहित किया जा सके। गैलरी में एक पठन कक्ष भी बनाया गया है जहां आगंतुक आराम से बैठ सकते हैं और वहां पर प्रदर्शित किसी भी पुस्‍तक को खरीदने से पहले उसका अवलोकन भी कर सकते हैं।

Leave A Comment