मोदी सरकार कैबिनेट में सबसे कम और सबसे अधिक उम्र की मंत्री महिला ही
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में 19 नए मंत्रियों को शामिल क्र अपने कैबिनेट का विस्तार किया । वही एन्वायरन्मेंट मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को राज्यमंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पांच पुराने मंत्रियों निहालचंद, रामशंकर कठेरिया, सांवरलाल जाट, मनसुखभाई डी. वासवा अौर एमके. कुंदरिया ने इस्तीफा दिया है। विदित हो की शामिल किये हुए कैबिनेट के सभी नए मेंबर्स को राज्यमंत्री ही बनाया गया है। 75 साल से ऊपर के नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया। महाराष्ट्र के नेता और आरपीआई चीफ रामदास अठावले शपथ लेते वक्त अपना नाम पढ़ना ही भूल गए। प्रेसिडेंट ने उन्हें तीन बार टोका। दो बार खुद लाइनें पढ़ीं। मोदी की टीम में 35 साल की अनुप्रिया पटेल अब सबसे युवा मंत्री हैं। जब की नजमा हेपतुल्ला सबसे अधिक उम्र की मंत्री है | वे अपना दल की सांसद हैं।
नए मंत्रियों की सूची
1. अर्जुन राम मेघवाल :बीकानेर से सांसद मेघवाल हैं। आईएएस भी रह चुके हैं। साइकिल से संसद जाने के लिए चर्चित हैं।
2. सीआर चौधरी :नागौर से सांसद हैं। मेवाड़ यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर रह चुके हैं। राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में अफसर रह चुके हैं।
3. पीपी चौधरी :पाली से सांसद हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। 11 हजार से ज्यादा केस लड़ चुके हैं।
4. विजय गोयल :राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। हालांकि, उन्हें दिल्ली का नेता ज्यादा माना जाता है।
यूपी से 3 नाम
5. अनुप्रिया पटेल :एनडीए के सहयोगी दल अपना दल की नेता हैं। मिर्जापुर से सांसद हैं। अब टीम मोदी में सबसे युवा सांसद।
5. कृष्णा राज :शाहजहांपुर से सांसद हैं। दलित चेहरा हैं।
7. महेंद्रनाथ पांडे :चंदौली से सांसद हैं। 1957 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए।
उत्तराखंड से एक को जगह
8. अजय टमटा :दलित नेता हैं। अल्मोड़ा से सांसद हैं।
एमपी से
9. अनिल माधव दवे :एमपी के नेता हैं। संगठन से जुड़े हैं। राज्यसभा सदस्य हैं।
10. फग्गन सिंह कुलस्ते :मंडला से सांसद हैं।
11. एमजे अकबर :राज्यसभा सदस्य हैं। पत्रकार रहे हैं।
महाराष्ट्र
12. सुभाष भामरे :धुले से बीजेपी सांसद हैं।
13. रामदास अठावले :एनडीए के सहयोगी दल आरपीआई के चीफ हैं।
गुजरात
14. जसवंतसिंह भाभोर :दाहोद से सांसद हैं।
15. मनसुख मनदाविया :राज्यसभा मेंबर हैं।
16. पुरुषोत्तम रूपाला :मंत्री रह चुके हैं। मोदी के करीबी बताए जाते हैं।
असम
17. राजेश गोहैन :नागांव से बीजेपी सांसद।
कर्नाटक
18. राजेश जिगजिगानी:बीजापुर से सांसद हैं। म्यूजिशियन और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं।
बंगाल
19. एसएस अहलूवालिया :दार्जिलिंग से सांसद हैं। लंबे वक्त तक राज्यसभा में बीजेपी के उपनेता रहे हैं।