Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



मेरी हो जायेगी हत्या : आजम खां

azam-khan

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बेहद बड़े बोल बोलने वाले नेता आजम खां अब बेहद भयभीत हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में सौ से अधिक लोगों की सुरक्षा कम करने से आजम खां बेहद डरे हैं। आजम खां ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिसकी सुरक्षा कम की गई, उसकी हत्या हो गई। आजम खां ने कहा कि अब तो मेरी भी हत्या कराई जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के साथ ही प्रदेश में अन्य कई बड़े नेताओं की सुरक्षा को या तो कम कर दिया है या फिर हटा दिया है। आजम खां भी जेड श्रेणी की सुरक्षा में चलते थे। अब उनकी सुरक्षा का दायरा कम किया गया है। सुरक्षा में कमी किए जाने पर सपा विधायक आजम खां बोले, सुरक्षा भी किसी मकसद से कम की होगी। इतिहास गवाह है कि जिनकी सुरक्षा कम हुई, उन्हें बाद में मार दिया गया। एक दिन पहले ही मुझे बाहर के राज्य से आया एक पत्र मिला है, जिसमें धमकी दी गई है। यह भी क्या समय है कि कल ही सुरक्षा के कम होने की भी जानकारी मिली। मैंने एसपी साहब को जांच के लिए पत्र दे दिया है जिसकी जांच एसपी ने एएसपी तारिक मुहम्मद को सौंपी है। यूपी में सौ से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा में लगे कमांडों को वापस बुला लिया गया है। इन नेताओं में आजम खान समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। यूपी की भाजपा सरकार ने सुरक्षा समिति की बैठक के बाद कई विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली है। पूर्व मंत्री और विधायक आजम खान की सुरक्षा में कटौती कर उन्घ्हें जेड श्रेणी की जगह अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। भाजपा नेता विनय कटियार को जेड कैटेगिरी की सुरक्षा मिली है जबकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। यूपी में योगी सरकार ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव, पूर्व मंत्री आजम खान, शिवपाल यादव और एसपी महासचिव रामगोपाल यादव की सुरक्षा कम करने का निर्देश दिए हैं। वहीं सपा नेता आशू मलिक, राकेश यादव और अतुल प्रधान समेत 100 की सुरक्षा वापस ले ली गई है। मगर योगी सरकार ने सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह और नरेश अग्रवाल की सुरक्षा बरकरार रखी गयी है। सूबे में योगी सरकार बनते ही वीआइपी सुरक्षा में लगे सभी जवान एक ही झटके में वापस हो गए।

Leave A Comment