Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



मुख्यमंत्री रावत ने सुनी मन की बात

CM-MAN-KI-BAAT
लोगों के मन की बात जानने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की धरातल पर क्या स्थिति है, इसे जानने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को प्रदेश के प्रत्येक जनपद के 5-5 लोगों को रेंडम आधार पर फोन किया। मुख्यमंत्री रावत की इस पहल का लोगो ने स्वागत किया है। जनपद उत्तरकाशी के ग्राम डांग निवासी नागेन्द्र दत्त का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री रावत की यह अच्छी पहल है। उत्तराखण्ड में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मुख्यमंत्री ने स्वयं दूरभाष कर जनता से पूछा हो कि सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्या स्थिति है। मुख्यमंत्री ने नागेन्द्र से पूछा कि क्षेत्र में योजनाओं की क्या स्थिति है। कोई समस्या हो, तो उसे बताये। जनपद रूद्रप्रयाग के धरियाड गांव निवासी अरविन्द रौथाण से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। रौथाण ने कहा कि सरकार द्वारा मेरा गांव मेरी सड़क योजना काफी लोकप्रिय हो रही है। इस योजना पर तेजी से काम करने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार द्वारा पेंशन राशि में जो वृद्धि की गई है, उससे गांव के जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिली है। इसी प्रकार से जनपद अल्मोड़ा के कुटोली ग्राम निवासी प्रताप राम आर्य से दूरभाष पर मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्षेत्र में भारी बरसात से कोई नुकसात तो नही हुआ है। इस पर श्री आर्य ने बताया कि भारी बरसात से कोई नुकसान नही हुआ है।  आर्य ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्हें किच्छा में भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन कुछ लोगो द्वारा उस पर कब्जा कर लिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर को निर्देश दे दिये गये है कि उक्त प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही कर रिपोर्ट दे। अल्मोड़ा से ही पूनागढ निवासी रमेश मेलकानी, लमगड़ा निवासी मोहन नगरकोटी, बिसौत निवासी हेम पाण्डेय से भी दूरभाष पर बात की।किच्छा निवासी बिरेन्द्र सिंह से मुख्यमंत्री से कहा कि क्षेत्र में कन्या हाई स्कूल में पद काफी समय से रिक्त है। सितारगंज निवासी नेत्र सिंह देऊपा ने बताया कि जलागम योजनाएं क्षेत्र में संचालित, योजनाओं के लिए समय पर धनराशि जारी की जाय। जनपद चम्पावत के रौलमेल पाटी निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में विकास योजनाओं ठीक चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में सड़क मरम्मत करने, जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। चम्पावत जिले से टनकपुर निवासी रविन्द्र सिंह तड़ागी, बाराकोट निवासी लक्ष्मण लाल वर्मा, लोहघाट निवासी माधो सिंह अधिकारी आदि से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर वार्ता की। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी निवासी राम सिंह अधिकारी व रेवाधर बृजवासी, कालाढूंगी निवासी जीवन लाल, गोला बाजार निवासी हरीश कर्नाटक से बात की। पिथौरागढ़ के देवताथ निवासी बसन्त पाण्डे उसैल ग्राम सभा में बारात घर और बरसाती तालाब बनाने का अनुरोध किया। मूनाकोट निवासी डी.आर.राज., गंगोलीहाट निवासी नीलम सिंह भण्डारी आदि से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद बागेश्वर के गरूड निवासी रंजीत सिंह डसीला, बागेश्वर निवासी सूरज जोशी, कपकोट निवासी दीपक गडि़या, कपकोट निवासी प्रकाश काण्डपाल व काफलीगैर निवासी मोहन सिंह रौतेला से भी मुख्यमंत्री ने बात की। जनपद उत्तरकाशी के बडकोट निवासी एवं होटल व्यवसायी अरविन्द रावत से मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में यात्रा के संबंध में जानकारी ली। उत्तरकाशी निवासी नत्थीलाल शाह, डूण्डा निवासी सुकेश नौटियाल, ग्राम डांग निवासी नागेन्द्र दत्त, भटवाड़ी निवासी बादर सिंह से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की।  जनपद चमोली के कर्णप्रयाग निवासी बलबीर सिंह चैहान से मुख्यमंत्री ने पूछा कि खेती कैसे चल रही है। भारी बरसात से कोई नुकसान तो नही हुआ है। नाकोट निवासी महेश खण्डूरी, जोशीमठ निवासी प्रकाश भण्डारी, घाट निवासी सुखवीर रौतेला, ग्राम पोक्टा निवासी मुकेश नेगी से भी मुख्यमंत्री ने बात की। जनपद देहरादून के पूर्व प्रधान एवं बीडीसी सदस्य सौड़ा सरौली रमेश मनराल, सहस्त्रधारा निवासी पीताम्बर सिंह, तेलपुर निवासी चमन सिंह चैहान, रायवाला निवासी कृष्णा नन्द नौटियाल से भी मुख्मयंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद टिहरी के ब्लाक जाखणीधार निवासी कुंवर सिंह राणा, चम्बा निवासी दरबियान सिंह सजवाण, भिलंगना निवासी प्रभात उनियाल से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद पौड़ी निवासी लेखक/रंगकर्मी कोटद्वार निवासी अनुसूया प्रसाद डंगवाल, लैन्सडाउन निवासी  कुलदीप खण्डेलवाल, धुमाकोट निवासी मनीष सुन्द्रियाल, पौड़ी निवासी विरेन्द्र रावत, श्रीनगर निवासी शशिकान्त प्रताप सिंह से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद रूद्रप्रयाग के धरियाड गांव निवासी अरविन्द रौथाण से मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। श्री रौथाण ने कहा कि सरकार द्वारा मेरा गांव मेरी सड़क योजना काफी लोकप्रिय हो रही है। इस योजना पर तेजी से काम करने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार द्वारा पेंशन राशि में जो वृद्धि की गई है, उससे गांव के जरूरतमंद लोगों को काफी मदद मिली है। अगस्त्यमुनि निवासी यशवन्त सिंह नेगी से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। जनपद हरिद्वार निवासी सरदार पाल सिंह रणधावा, गैण्डीखाता निवासी लालदीन आदि से भी मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बात की। आज मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा सभी जनपदों के लगभग 65 लोगों से बात की गई है। बहुत से लोगों ने अपनी व्यक्तिगत तो बहुत से लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। काफी लोग राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट थे तो कई लोगों ने राज्य सरकार से अपनी अपेक्षाएं भी बताईं।

Leave A Comment