Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नमामि गंगे की समीक्षा बैठक ली

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में नमामि गंगे की समीक्षा बैठक ली। नमामि गंगे के अन्तर्गत गंगा नदी के किनारे मुख्यतः सभी 15 नगरों के लिए 32 परियोजनाये चलाई जा रही है, जबकि देहरादून में रिस्पना और बिन्दाल में एस.टी.पी के लिए सितम्बर में स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इन परियोजनाओं के तहत एस.टी.पी का कार्य व एस.टीपी के उच्चीकरण का कार्य, नालों की टैपिंग, स्नान व शमशान घाट का निर्माण के कार्य शामिल हैं। 32 स्वीकृत परियोजनाओं में से 15 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जबकि 16 परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर है। जबकि एक परियोजना पर निविदा प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट के तहत भी कार्य किये जा रहे हैं, इसलिए उनसे तालमेल बनाकर कार्य किये जाए। ताकि भविष्य में निर्माण कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे के तहत सीवरेज इन्फ्रास्टक्चर, सिंचाई, वैपकाॅस व वन विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि हरिद्वार में वर्तमान में एसटीपी की क्षमता 63 एमएलडी है। जबकि 04 परियोजनाएं जगजीतपुर एवं सराय की आई.एण्ड.डी परियोजना, जगजीतपुर में 68 एमएलडी, एसटीपी (हाईब्रिड पी.पी.पी.) मोड पर बनाया जा रहा है। अरिहन्त विहार, न्यू विष्णु गार्डन व कनखल में 3.65 किमी सीवर लाइन पर कार्य किया जा रहा है। कुछ एसटीपी का उच्चीकरण किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर हरिद्वार नगर में एस.टी.पी की क्षमता 127 एम.एल.डी हो जायेगी। बैठक में मुनि की रेती, तपोवन, ऋषिकेश, देवप्रयाग उत्तरकाशी गंगोत्री, कीर्तिनगर, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली-गोपेश्वर, जोशीमठ व बद्रीनाथ में चल रहे एसटीपी व नालों के टेपिंग कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि दिसम्बर 2018 तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाए। वैपकाॅस द्वारा चार स्ट्रेच में 12 स्नान घाटों व 11 श्मशान घाटों का निर्माण कार्य करना था। जिसमें चण्डीघाट के स्नान घाट व श्मशान घाट पर कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने इसे दिसम्बर अन्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। बाकि सभी घाटों का निर्माण हो चुका है। जबकि सिंचाई विभाग द्वारा 04 स्ट्रेच में 09 स्नान घाटों व 11 श्मशान घाटों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुल 20 घाटों में से एक का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जबकि शेष पर 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को 31 दिसम्बर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। वन विभाग द्वारा नमामि गंगे के तहत वृक्षारोपण व गंगा वाटिका बनाने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत, सचिव पेयजल अरविन्द सिंह ह्याकी, कार्यक्रम निदेशक नमामि गंगे उदयराज सिंह, प्रबन्ध निदेशक पेयजल निगम भजन सिंह, परियोजना प्रबन्धक हरिद्वार, वाप्काॅस लि. अमित शर्मा व सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment