Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

 

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों सहित अन्य जिलों में भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ-गंगोत्री सहित चारधाम और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद प्रदेश में पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोग अपने घरों में ही रहे, जिसकी वजह से बाजारों में भीड़ भी कम हो गई। शनिवार को मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला और केदारनाथ सहित अनेक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई। इससे केदारनाथ में काफी ठंड होने लगी है। जबकि ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मुख्यालय सहित अनेक शहरी कस्बों में भी ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाने से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो पाए। केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, चोपता, दुगलविट्टा, सारी, देवरियाताल आदि स्थानों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। बर्फ के कारण यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। वहीं केदारनाथ में बर्फबारी के चलते सन्नाटा पसर गया है। चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। बर्फबारी और बिगड़े मौसम का असर निचले इलाकों में भी देखा जा रहा है। मुख्यालय में ठंड से बचने के लिए लोग कमरों में ही कैद रहे। जबकि कई जगहों पर व्यापारी अलाव के सहारे रहे। जिले के सभी स्थानों पर ठंड से जनजीवन ठिठुरता दिखाई दिया। इधर, ठंड के चलते चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी अपने भ्रमण को लेकर मुश्किलों में रहे।
उत्तरकाशी के गंगा घाटी के गोमुख, गंगोत्री व हर्षिल सहित यमुनोत्री धाम में शनिवार दोपहर बाद रूक-रूक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। जबकि नीचले इलाकों में दोपहर से ही बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आ गई और ठंड महसूस होने लगी। जिससे लोगों का जनजीवन एक बार फिर अस्त व्यस्त् हो गया है। पर्यटन नगरी धनोल्टी में सीजन की चौथी बर्फबारी शुरू हो गई। आसपास के निचले इलाकों में जमकर बारिश हो रही है।  धनोल्टी बाजार और आलू फार्म व्यू प्वाइंट, एप्पल गार्डन, इको पार्क, सुरकंडा देवी, कद्दूखाल, बुरांसखंडा, तपोवन में बर्फ गिर रही है। क्षेत्र में बड़ी कड़ाके की ठंड हो रही है। वीकेंड पर पहुंचे पर्यटक बर्फ को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं मसूरी के निकट लाल टिब्बा में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि मसूरी मुख्य बाजार में अभी बारिश हो रही है। अगर मौसम का यही रुख रहा तो मसूरी मुख्य बाजार में भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें दो हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। बीते तीन दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज की परिणति बर्फबारी के रूप में होने की संभावना बलवती हो गई हैं। नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। हालांकि नगर में हल्की वर्षा हो रही है। बता दें कि बीते तीन दिनों से नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहा।

Leave A Comment