Breaking News:

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024



भारतीय जनता पार्टी में जनसेवा पार्टी का हुआ विलय

देहरादून । जनसेवा पार्टी का आज यहां भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में विधिवत रूप से भाजपा में विलय हो गया। नरेश बंसल कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा ने जगराम सिंह सेवानिवृत्त पुलिस उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक जनसेवा पार्टी का भाजपा में समर्थकों सहित स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय नेता थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार के नेतृत्व में दलित समाज के लोग निरंतर आगे बढ़कर अपने सामाजिक अधिकारों को प्राप्त कर रहे हैं और उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की समस्त मलिन बस्तियों को अध्यादेश लाकर बचाने का सराहनीय कार्य किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस तथा अन्य पार्टियां दलितों को बहला-फुसलाकर उनको गुमराह कर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं जबकि भाजपा समाज के सभी वर्गों एवं जातियों को समभाव से देखती है और सभी के विकास के लिए कार्य करती है। इस अवसर पर जगराम सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वर्गीय बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी भारत रत्न से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने उनके नाम पर डाक टिकट जारी करने तथा सिक्के जारी करने के साथ-साथ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को मूल रूप से लागू करने तथा अनेको ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं और इन्हीं कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा में विलय का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक खजान दास ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भगवत प्रसाद मकवाना, विनय रोहिल्ला, कैलाश पंत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रविंद्र बाल्मीकि, जयपाल बाल्मीकि तथा मीडिया टीम के राजीव उनियाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों जनसेवा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Comment