Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



भारत डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहाः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिरान कलियर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रैलियों का यह डिजीटल स्वरूप पहली बार देखने को मिल रहा है। यह स्वरूप कभी-कभी सुविधा युक्त भी लगता होगा परंतु उन लोगों के लिए जो अभी तकनीकी से ज्यादा घुले मिले नहीं है उनके लिए तकलीफ दे भी होगा। लेकिन सच यह है कि यह एक बहुत ही सरल और कम खर्चीली तकनीक है जिसके द्वारा हम लोग दूर-दूर रहते हुए भी बहुत ही नजदीक से एक दूसरे को देख कर बातें कर सकते हैं बिना एक दूसरे को स्पर्श किए। यह वर्चुअल रैली विषम परिस्थितियों में हो रही है जब केवल हम नहीं हमारा प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया महामारी के संकट से गुजर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का ही नतीजा है कि भारत डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज तकनीक के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच चंद मिनटों में ही हमारी बात पहुंच रही है। कोविड-19 के समय जब सारा विश्व त्राहि-त्राहि कर रहा है, विकसित देशों की विकसित स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, ऐसे में, लेकिन प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी निर्णय से लाखों जीवन बचाए जा सके हैं। गरीबों के घर में बिजली, गैस का चूल्हा, बेघरों को घर जैसे काम हो रहे हैं। भारत सरकार ने 2024 तक हर घर को नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना प्रारम्भ की है। उत्तराखण्ड में इस पर मिशनरी मोड में काम कर रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में भी पेयजल की योजनाएं प्रारम्भ की हैं। नदियां, तालाब को पुनर्जीवित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीपीटी किट भारत में बनता ही नहीं था आज भारत निर्यात करने की स्थिति में है। हाइड्रोक्सीक्लोरो क्वीन जिसकी पूरी दुनिया में डिमांड है, दुनिया के देशों को आपूर्ति की जा रही है और यह प्रधानमंत्री जी का सफल नेतृत्व ही है कि हम इस महामारी को रोक पाने में हम काफी हद तक सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसान निधि, 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान योजना में 5 लाख रूपए वार्षिक की हेल्थ कवरेज, कृषि, शिक्षा, उद्योग सहित तमाम क्षेत्रों में भारत इन वर्षों में मजबूत हुआ है। देश की जनता के विश्वास को कायम रखा। कोविड-19 ने पूरे विश्व को अपने घेरे में लिया है। दुनिया के बड़े देश इससे बचे न रह सके। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ का पैकेज वरदान साबित हुआ है। कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश में 2.40 लाख प्रवासी राज्य में वापस लौटे हैं, जबकि 90 हजार लोग प्रदेश से वापस अपने राज्यों में गये हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह भरसक प्रयास रहा है कि प्रत्येक उत्तराखण्ड वासी जो इस आपदा के समय अपने घर आना चाहता है इसे हम वापस लायेंगे, इसके लिये 20 से अधिक ट्रेनें चलायी गई। एक करोड़ रूपये रेलवे को अग्रिम भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 में कार्यकर्ताआंे ने बहुत काम किया। प्रवासियों की सहायता की। गरीबों को भोजन दिया, किसी को भूखा नहीं सोना दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि शारीरिक दूरी के दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए आने वाली 16 जुलाई को प्रदेश भर में हरेला पर्व मनाया जाएगा जिसमें हर घर में कम से कम एक फल का पौधा लगाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Leave A Comment