Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



बादलो की गरज के साथ सरकार के खिलाफ गरजे ग्राम प्रधान

uk

देहरादून। प्रदेश प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर बारिश के बीच में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि एक अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। ग्रामप्रधान परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार के नेतृत्व में इकट्ठा हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पांडे ने 30 सितम्बर तक का समय दिया है, इस बीच मांगों का निस्तारण नहीं हो पाया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। उनका कहना है कि 14वें वित्त की धनराशि में की गई कटौती को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए और उत्तराखंड में पंचायतीराज एक्ट 2016 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये और 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के तहत 29 विभाग पंचायतों के अंतर्गत करने की पुरानी व्यवस्था को यथावत रखा जाये। ग्राम प्रधानों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाना चािहए ओर नगर पालिकाओं व नगर निगमों में पंचायतों को शामिल करने का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। पूरे प्रदेश भर में ग्राम पंचायत, नगर निगमों में सौंपें जाने के निर्णय के खिलाफ भी जनांदोलन किया जायेगा। जोशीमठ प्रधान संगठन जोशीमठ की चार पंचायत भेरग, बडा गांव, सेलंग, पैनी गांव को नगर पालिका जोशीमठ में शामिल करने का व्यापक स्तर पर विरोध कर रहा है। प्रदेश भर में सरकार के निर्णय का विरोध हो रहा है और जब तक सरकार अपने निर्णयों को वापस नहीं लेती है तब तक प्रदेश भर में आंदोलन चलते रहेंगें। इस अवसर पर नैनीताल के जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह बोहरा ने कहा कि अगर सरकार नहीं चेती तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा। धरने में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवर परमार, प्रदेश महामंत्री रितेश जोशी, कुंदन सिंह बोहरा, प्रवीन चैहान, राजीव चैधरी, मुस्कान, निर्भय सिंह, प्रवीन रमोला, वासुदेव भट्ट, महावीर पंवार, धनराज बंगारी, नरेन्द्र रावत, नारायण सिंह, सतीश जोशी, माधो सिंह चमोली, रोशनी चमोली, सीमा देवी, प्रदीप भटट, राजकुमार त्यागी सहित प्रदेश भर से आये हुए ग्राम प्रधान शामिल हुए।

Leave A Comment