Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

रुद्रपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊधमसिंहनगर जिले के अंतर्गत रुद्रपुर में चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्घ्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल सौदे पर बैठी रही। क्योंकि उसे मलाई नहीं मिल रही थी। कहा, मलाई कैसे निकाले, किसकी मदद से निकाले, इसी सोच में दस साल निकाल दिए। पीएम मोदी ने चुनावी रैली को गढ़वाली-कुंमाऊनी भाषा में संबोधन से शुरू किया। मोदी ने कहा, उत्तराखंड के भाई बहनों तैं मेरू सादर नमस्कार। देवभूमि के करोड़ांे लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ छ पीएम ने कहा, 2019 के चुनाव में हम लोग विकास के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। याद दिलाना चाहूंगा, हमारे देश के सैनिकों को जिस प्रकार से अपमानित दिखाया जा रहा है, नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है, अपशब्द बोलने की हिम्मत की जा रही है। ये उत्तराखंड वीरों की बलिदानियों की भूमि है। ऐसी भूमि पर देश के चैकीदार को आशीर्वाद देने के लिए इतने सारे चैकीदार एक साथ निकल पड़े हैं। मोदी ने कहा कि, उधमसिंह नगर आया तो उधमसिंह को नमन करता हूं। गुरु नानकजी के पग यहां पड़े ऐसी मिट्टी को प्रणाम। वाजपेयीजी ने जो सपना देखा था, वो साकार होता दिख रहा है। इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग प्रांत के लोगों ने जो सहयोग किया है, वो भारत के लिए गर्व की बात है। हम विकास को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पुराने साथियों ने उत्तराखंड के हर उतार चढ़ाव देखे। हर सरकार के कामकाज देखे। 2014 से पहले केंद्र सरकार 2017 से पहले उत्तराखंड की सरकार के कामकाज भी देखे। इससे आप भी भलिभांति परिचित हैं। सड़कों के अभाव में बागवानी और खेती दयनीय थी। इसी कारण उत्तराखंड की कड़वी सच्चाई पलायन को कोई नकार नहीं सकता। याद करिए उत्तराखंड की पहचान घोटालों से क्या हो गई थी। कभी राहत, आबकारी, खनन घोटाला। कांग्रेस के कल्घ्चर ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, यहां के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किसने किया, घोटाले किसने किए, बर्बादी कौन लाया। साठ दशक तक भी उत्तराखंड के अधिकतर गांवों को सड़कों से वंचित रखने वाले कौन थे। जिस कांग्रेस ने ऐसी बर्बादी की, उसे कौन मौका देगा। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं। उन्होंने जनता से सवाल किया। 11 अप्रैल को बटन दबाकर सजा देगे क्या। पीएम मोदी ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ने मेरे तमाम प्रयासों में अड़ंगे लगाने का काम किया था। कहा, यहां के सीएम थे, जो उनके पास सिर्फ दिल्ली दरबार में हाजरी लगाने के अलावा फुर्सत नहीं थी। एक परिवार के बेरोजगार का रोजगार पक्का कराने के मिशन में जुटे थे। उन्हें यहां के हजारों युवाओं की चिंता नहीं थी। पीएम मोदी ने कहा कि यहां की सड़कों, कनेक्विटि जोड़ने के हमने प्रयास किए। चारधाम आल वेदर रोड का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे पर तेजी से काम हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की वर्षों से मांग थी। तेजी से इस पर भी काम चल रहा है। बाबा केदारनाथ में भी तेजी से काम हो रहा है। देश देख रहा है। नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड के कई शहरों में गंगा की सफाई के प्रयस हो रहे हैं। आज उत्तराखंड नए रास्ते में निकल पड़ा। अटलजी के वीजन के चलते रुद्रपुर शहर इंडस्ट्रीयल हब है। यहां और अधिक उद्योगों के निवेश की संभावनाएं बन रही हैं। मोदी ने कहा कि यहां गंगा यमुना है, अलकनंदा है, पांच प्रयाग है। बदरी केदार मिलाएं तो चार धाम बनते हैं। इनमें पांचवां धाम सैनिक धाम है। देवभूमि यहां आइएमए है, राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कालेज है। गढ़वाल रायफल भी इसी धरती पर है। इस धाम उत्तराखंड को कोटी कोटी नमन। मोदी ने कहा कि हमारे वीर जवानों की वीरता पर सवाल उठाना क्या सही थी। जब आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया तो वीर जवानों पर इस प्रकार के सवाल करना ठीक था। क्या सेनाध्यक्ष को गाली देना सही था। भारत विरोधी बयान देना क्या देश की जनता माफ करेगी। आपको ऐसे सवालों के सही जवाब पता है। कांग्रेस के नामदार राजदरबारी करते हैं ऐसी बातें मोदी को नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। मोदी चुपचाप बैठ जाएगा क्या। डरने वाले संस्कार आपके इस चौकीदार में नहीं है।

Leave A Comment