Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



पाॅलीथीन और प्लास्टिक कचड़े पर पूरा प्रतिबंध लगे- सीएम

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में केन्द्र सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा श्रृंखला का प्रारम्भ करते हुए नमामि गंगे तथा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर इस बैठक हेतु भारत सरकार के अधिकारियों के साथ ही नेशनल मिशन फाॅर क्लीन गंगा के महानिदेशक श्री राजीव रंजन और अधिशासी निदेशक को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में केन्द्र सरकार, राज्य मुख्यालय के साथ ही वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी जुडे हुए थे। बैठक में एनएमसीजी के महानिदेशक  राजीव रंजन ने बताया कि देहरादून, केदारनाथ, श्रीकोट तथा उत्तरकाशी  नमामि गंगे के एक्शन प्लान में शामिल हो गये हैं। इससे इन शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट कार्यों तथा घाट निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने हरिद्वार शहर के बचे हुए सीवरेज नेटवर्क प्लान को भी एक्शन प्लान में शामिल करने पर सहमति दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में खड़खड़ी घाट के जीर्णोंद्धार हेतु क्लीन गंगा फण्ड में धनराशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और संबन्धित विभागों को गंगा की स्वच्छता से जुडे सभी कार्यक्रमों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि  जिलाधिकारी माह के प्रथम सोमवार को अपने जनपद मे नमामि गंगे तथा स्वच्छता कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। जिन जनपदो में नमामि गंगे परियोजना नही है वहां के डी.एम. स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करें। आवश्यकता पडने पर राज्य मुख्यालय, केन्द्र के अधिकारियों तथा एन.एम.सी.जी. से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग भी करें। मुख्यमंत्री ने पेयजल, सिंचाई, नमामि गंगे प्रोजेक्ट सहित सभी डी.एम. को निर्देश दिये कि दिसम्बर 2018 तक हर हाल में लंबित एस.टी.पी. कार्य और घाट निर्माण कार्य पूरा किया जाय। मानसून से पहले कार्य को ओर तेज किया जाय। बताया गया कि वर्तमान में गंगा नदी के 16 शहरों हेतु कुल 31 एस.टी.पी. प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं। इनमें 13 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं तथा 18 में कार्य प्रगति पर है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि एस.टी.पी. का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक नगर विकास विभाग द्वारा नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि एस.टी.पी. का निर्माण हो जाने के बाद भी स्वच्छता की दृष्टि से शहरी नालों की नियमित सफाई जरूरी है। सभी डी.एम. इसकी नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने पाॅलिथीन और प्लास्टिक जनित कूडे़ पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को टास्क फोर्स निर्मित कर पाॅलिथीन प्रतिबंध हेतु लागू नियमों का कडाई से पालन करने को कहा। इस हेतु जन जागरूकता कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिये।  मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को जनपद स्तर पर गठित गंगा समिति की नियमित बैठके करने के निर्देश दिये। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंण्डिया द्वारा प्रशिक्षित किये गये गंगा प्रहरियों की भी सेवा ली जाए। नमामि गंगे से जुड़े सभी 07 जनपदों में गंगा समितियां गठित है। इस समिति के अध्यक्ष डी.एम. तथा संयोजक डी.एफ.ओ. होते है। एनएमसीजी ने इन समितियों के कार्यालय हेतु सीड मनी के रूप में धनराशि देने की पेशकश भी की | मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वच्छता काम्प्लेक्सों के निर्माण के उपरान्त उनके संचालन और रखरखाव हेतु नियमित व्यवस्था की जाए। इस कार्य हेतु स्वच्छकों की तैनाती की जाए। वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वे के बाद नये शौचालय विहीन घरों का सर्वे शीघ्र पूरा किया जाए। बताया गया की एस.सी.इ.आर.टी. के सहयोग से छोटे बच्चों हेतु स्वच्छता पर आधारित पाठ्यवस्तु भी तैयार की गई है। बैठक में मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, सचिव मुख्यमंत्री  राधिका झा, सचिव पेयजल  अरविंद सिंह ह्यांकी, नमामि गंगे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाॅ. राघव लंगर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment