Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



देहरादून : हजारो लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

yoga 2018

देहरादून। देहरादून में हजारों लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  योग किया।  इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया है।  पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व का हर देश योग को अपना मानने लगा है। कहा कि आज देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से शिकागो तक योग ही योग है। योग पूरी दुनिया को जोड़ रहा है। हम योग की परंपरा के धनी हैं। यदि हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरु कर दें तो दुनिया गर्व करने से पीछे नहीं रहेगी। भारत ने खुद को योग से जोड़ा तो दुनिया भी योग से जुड़ गई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हजारों लोगों के साथ योग करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि बुजुर्ग के साथ युवा योग कार्यक्रम में शामिल हुए यह देश के लिए एक अच्छा सन्देश है । आज के योग कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कपालभाती, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्रणायाम किया । मोदी के साथ हजारों साधकों ने तीन बार ‘ऊँ’ का उच्चारण किया। पीएम मोदी के साथ योग करने वाले साधक उत्साह के साथ योग करते दिखाई दिए। पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व का हर देश, हर नागरिक योग को अपना मानने लगा है। हम हिंदुस्तानियों के लिए बड़ा संदेश है कि हम इस परंपरा के धनी है। अगर हम अपनी विरासत पर गर्व करना शुरू कर दें तो दुनिया गर्व करने में पीछे नहीं रहेगी। हिंदुस्तान ने खुद को योग से जोड़ा तो दुनिया भी योग से जुड़ गई। मैं विश्वास से कह सकता है कि अगर दुनिया में योग करने वाले लोगों के आंकड़े जमा किए जाए तो भारी संख्या देखने को मिलेगी। आज योग नई ऊर्जा दे रहा है। भारत में भी हिमालय से लेकर राजस्थान तक योग फैल गया है। उन्होंने कहा कि जब तोड़ने वाली ताकतें हावी होती हैं तो बिखराव आता है, समाज में दीवारें खड़ी होती हैं परिवार में कलह बढ़ता है और जीवन में तनाव बढ़ता चला जाता है। इस बिखराव के बीच योग जोड़ने का काम करता है। योग आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली एकीकृत बल में से एक बन गया है। कहा कि योग के कारण दुनिया आज इलनेस से वेलनेस की तरफ बढ़ रही है। योग पारंपरिक होने के साथ ही मॉर्डर्न भी है। योग के पास परेशानियों का सटीक उपचार है। हर साल करोड़ों लोग दुनिया भर में हार्ट बीमारी के लड़ते हैं। योग इसके लिए लाभदायक है। बांटने की जगह योग जोड़ता है। बीमारी में आराम देता है। भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है। योग मन, शरीर, बुद्धि और आत्मा को जोड़कर जीवन में शांति की अनुभूति कराता है। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी से योग से जुड़ने का आह्वान किया और इस बड़े आयोजन के लिए उत्तराखंड का धन्यवाद कहकर अपना संबोधन समाप्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुलाब का तेल भेंट कर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने सभी का अभिनंदन किया। सीएम रावत ने हर एक उत्तराखंडवासी की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद कहा गया। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन है। योग दिवस की मेजबानी देकर आपने हमें धन्य किया है। संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी ने जग के कल्याण के लिए योग मंत्र दिया, 193 देशों ने इसे स्वीकार भी किया है। एफआरआई में मंच पर पीएम मोदी ने प्रदेश के राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद् यशोनाइक और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत के साथ योग किया।

Leave A Comment