Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



देहरादून : दुष्कर्म का आरोप , महिला और ब्लैकमेलिंग, जानिए खबर

 

देहरादून। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला पुलिस ने सहायक आयुक्त मनोज उपाध्याय की तहरीर पर यह केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए यह आरोप लगाए हैं। इसकी धमकी वह काफी समय से देती आ रही थी। महिला ने गुरुग्राम में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसे वहां से ट्रांसफर कर देहरादून के डालनवाला थाने में दर्ज किया गया। महिला का आरोप था कि मनोज उपाध्याय ने उसे शादी का झांसा देते हुए कई बार दुष्कर्म किया है। घटनास्थल के रूप में उसने डालनवाला थाना क्षेत्र का एक होटल भी बताया था। अब मनोज उपाध्याय ने महिला के खिलाफ डालनवाला थाने में शिकायत की। उनका कहना है कि महिला से मुलाकात 2017 में हुई थी। उसने खुद को बेसहारा बताया कहा था की उसके बच्चे देहरादून के एक स्कूल में पढ़ते हैं और वह अपना जीवन यापन बीमा पॉलिसी बेचकर करती है। इसके लिए उसने उपाध्याय से भी मदद मांगी। इस पर मनोज उपाध्याय ने अपने परिचितों से कहकर कई बीमा पॉलिसी बिकवा दी। लगा कि अब उसकी माली हालत ठीक हो जाएगी। वह और भी पॉलिसी कराने के लिए अपने साथियों को उनके पास भेजने लगी। जब और पॉलिसी कराने को मना कर दिया गया तो उसने झूठे मुकदमे में फंसा दिया। इसकी वह काफी समय से धमकी दे रही थी। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया की उपाध्याय की शिकायत पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि बीते वर्षों में महामारी का दौर आया तो लोगों ने कम बीमा कराया। इस पर वह कहने लगी कि उसे किसी भी हालत में टारगेट पूरा करना है। इस पर उसने धमकी भी दी। कहा कि अगर उसका टारगेट पूरा नहीं कराया तो वह उन्हे बहुत बुरा फंसा देगी।

Leave A Comment