देहरादून : दर्जनों ग्रामीणों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
देहरादून । ग्राम पंचायत भीमावाला में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। इसमें आगामी 2022 के चुनाव पर चर्चा हुई। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने पार्टी का दामन भी थामा। सोमवार सुबह गांव में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन पिरसाली ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान नवीन पिरसाली ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि आम आदमी तक उनके अधिकारों को पहुंचाने और आम आदमी के विकास को पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान भी किया। कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरा विकल्प बनेगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। बैठक में नसीम राव, उमा सिसौदिया, गुलफाम अहमद, राजिक खान, कासिम अली, वकील, गोविंद पाल आदि मौजूद रहे।