Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



देवभूमि से एक और लाल हुआ शहीद, जानिए ख़बर

army

रुद्रप्रयाग । कविल्ठा निवासी शहीद मानवेन्द्र की चिता की आग अभी ठण्डी भी नहीं हुई थी कि जनपद के एक ओर लाल के शहीद होने की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अभी पांच दिन पूर्व जम्मू कश्मीर में कालीमठ घाटी के कोटमा गांव का जवान मानवेन्द्र शहीद हुआ था। इस बार खबर सूदूर उत्तरपूर्व नागालैण्ड से आई, जहां रविवार को नागालैण्ड के मोन जिले में संदिग्ध नगा विद्रोहियों के हमले में 40वीं असम राइफल के जवान फतेह सिंह नेगी (48) शहीद हो गये। फते सिंह नेगी जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लाॅक के बाड़व गांव के रहने वाले थे। गांव के लाल के नागालैण्ड में शहीद होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरा गंाव शोक में डूब गया। वहीं शहीद के परिजनों पर तो दुःख का पूरा पहाड़ ही टूट पड़ा। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। शहीद के घर में उनकी पत्नी रीना देवी (42) और दो लड़कियां एवं एक लड़का है। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी लड़की की वे सगाई कर चुके थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी कि पिता की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। उनका एकमात्र पुत्र श्रीनगर गढ़वाल से पाॅलीटेक्निक कर रहा है। बाड़व के प्रधान विजय एवं पूर्व प्रधान शत्रुघ्न नेगी ने बताया कि फते सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था। गांव में उसके आने से रौनक आ जाती थी। अभी मार्च में जब गांव में शिवपुराण का आयोजन किया गया था तो वह भी घर आया था तथा शिव पुराण को सम्पन्न कराने में उसने तन मन धन से पूरा सहयोग किया था। उसके शहीद हाने पर पूरा गांव दुःखी है, लेकिन इसके साथ ही गर्व भी महसूस कर रहा है कि उनका एक बेटा देश के लिए काम आ गया। उन्होंने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर का मंगलवार तक गांव में पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया जायेगा।

Leave A Comment