Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



जन-जन तक योग को पहुंचाना है : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

cm 2018

देहरादून | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में  बी.आर. अम्बेडकर स्टेडियम, ओ.एन.जी.सी. में कर्टेन रेजर कार्यक्रम के तहत सामान्य योग अभ्यासक्रम(प्रोटोकाॅल) आयोजित किया गया। योग गुरू स्वामी रामदेव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री  श्रीपद येसो नाइक, उत्तराखण्ड के आयुष मंत्री डाॅ.हरक सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, विधायक  हरबंस कपूर,  गणेश जोशी, आचार्य बालकृष्ण, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी  अनिल कुमार रतूड़ी, भारत सरकार में सचिव आयुष  राजेश कोटेचा, उत्तराखण्ड में सचिव  आर.के.सुधांशु, डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी स्वामी रामदेव के साथ योग का अभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना है। योग विश्व को निरोग करने का संकल्प है। भारतीय संस्कृति में ‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे भवंतु निरामयाः’ की बात कही गई है। योग इसमें सहायक है। योग की धारा देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रवाहित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से सारी दुनिया ने योग की शक्ति को माना है। और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। प्रधानमंत्री  मोदी, योग द्वारा सारी दुनिया को जोड़ने का काम कर रहे हैं। जब राजशक्ति, ऋषिशक्ति व अध्यात्म मिलकर काम करते हैं तो विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए देहरादून का चयन किया गया है। इससे देहरादून व उत्तराखण्ड अंतर्राष्ट्रीय फलक पर नजर आएगा। हमें संकल्प लेना चाहिए कि रोज योग करेंगे और विश्व को निरोग करेंगे। योग को जनआंदोलन बनाने के लिए आम व्यक्ति की सहभागिता बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को एफ.आर.आई में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग वहां नहीं आ सकते हैं वे अपने गांव, शहर व घरों में योग करें। केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज सारी दुनिया में योग का संदेश गया है। 21 जून को देवभूमि उत्तराखण्ड के देहरादून में योग का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व दिल्ली, चंडीगढ़ व लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सारी दुनिया के लोग उत्साह के साथ योग करते हैं। ऐसे में मुख्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री जी ने देहरादून, उत्तराखण्ड को प्राथमिकता दी है, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। योग के लिए वातावरण निर्मित किए जाने की आवश्यकता है। बताया गया कि दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ के बाद देहरादून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन हेतु चुना गया है। 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एफआरआई में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पतंजलि योगपीठ, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लिविंग, परमार्थ निकेतन, ब्रह्म कुमारी, आदि संगठनों और संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। 21 जून को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में योगाभ्यास में एकरूपता हो सके इसके लिए देहरादून, हरिद्वार में कई स्थानों पर निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। एफ.आर.आई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए http://egatepass-uk.in/yoga_pass.php पर आॅनलाईन गेट पास के लिए 19 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

Leave A Comment